वायरल न्यूज़

Bull Attack Video: फल खरीद रही महिलाओं पर अचानक सांड ने किया हमला, अंत में जो हुआ देखकर कांप उठेगी आत्मा

Bull Attack Video: इन दिनों एक सांड का वीडियो लोगों की रूह कंपा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांड दो महिलाओं पर ऐसा कूदता है, जिससे वहां डर और अफरातफरी फैल जाती है।

Image

सांड का हमला (एक्स- @gharkekalesh)

Bull Attack Video: आपने सांड के कई सारे वीडियो देखे होंगे, जिसमें वह अचानक राह चलते लोगों पर हमला करते दिखाई देते हैं। कई बार सांड का हमला इतना खतरनाक होता है, जिससे इंसान की जान भी चली जाती है। अक्सर सड़कों पर सांड उत्पात मचाते नजर आते हैं। कई बार दो सांड ऐसे भिड़ते हैं कि आस-पास तोड़-फोड़ करके रख देते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सांड का वीडियो लोगों की रूह कंपा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांड दो महिलाओं पर ऐसा कूदता है, जिससे वहां डर और अफरातफरी फैल जाती है।

वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

वीडियो रूह कंपाने वाला है, जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क किनारे लगे ठेले पर दो महिलाएं फल खरीद रही हैं। इस दौरान कैमरे में दुकानदार भी नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि दोनों महिलाएं दुकान वाले से बात ही कर रही होती हैं, तभी उनकी नजर दूसरी तरफ जाती है। दरअसल, उस तरफ एक सांड उत्पात मचा रहा होता है। उन दोनों महिलाओं की नजर उसी दिशा में होती है, तभी सांड अचानक से उन दोनों के ऊपर कूद पड़ता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आगे जो नजर आता है, उसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि सांड के कूदते ही पूरा फल का ठेला पलट जाता है। वह तो दोनों महिलाओं की किस्मत अच्छी थी कि न जाने कैसे वह सांड के हमले से बच जाती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हो सकता है कि आपकी डर के मारे चीख निकल जाए। इस हैरान करने वाले वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article