Viral Video: आपने अक्सर देखा होगा कि मेकअप से लड़कियों का चेहरा कई बार पूरी तरह से बदल जाता है। इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो बेहद ही मजेदार है। इस वीडियो में एक महिला मेकअप करवाकर अपने नन्हे बेटे के पास पहुंची है। इसके बाद बेटे जिस तरह का रिएक्शन देता है, मां को भी वैसी उम्मीद नहीं रही होगी। इस वीडियो में कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जिसके बाद नेटिजन्स खूब मौज ले रहे हैं।
मेकअप में मां को पहचान न पाया बेटा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मां ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर आती है। इसके बाद वह अपने बेटे को गोद में उठाती है। जैसे ही बच्चा अपनी मां की गोद में पहुंचता है, वह उसे पहचानने से इंकार कर देता है। आप देख सकते हैं कि हैवी मेकअप की वजह से बच्चा अपनी मां को ही पहचान नहीं पाता है। इसके बाद बच्चा दहाड़ मारकर रोने लगता है। इसके बाद मां जिस तरह से रिएक्ट करती है, उसे देखकर आप भी शायद अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। देखें वीडियो-
वीडियो में महिला काफी सजी-धजी नजर आ रही है। आप देख सकते हैं कि महिला ने ढेर सारी ज्वैलरी कैरी की है। उसने अपने चेहरा पर काफी हैवी मेकअप लगाया हुआ है। जब महिला इस मेकअप में अपने बेटे को गोद में उठाकर दुलारने की कोशिश करती है। बच्चा उसे अपनी मां मानने से इंकार कर देता है और जोर-जोर से रोने लगता है। इसके बाद मां कहती है, 'हे भगवान…मेरा बेटा हमको ही पहचान नहीं पा रहा है. ये क्या हो गया।' वीडियो को @anshu_kumari_934 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
