Viral Video: आजकल स्ट्रीट वेंडर्स के दिमाग में न जाने कैसा भूत सवार है, वह अनोखा-अनोखा फूड एक्सपेरिमेंट करते हैं। इस चक्कर में वह कई बढ़िया डिश की ऐसी की तैसी भी कर देते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक स्ट्रीट वेंडर केले के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट करता है, जिसे देखकर आपका भी माथा खराब हो जाएगा। इस फूड वेंडर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
केले के साथ किया अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्ट्रीट वेंडर ने अपनी दुकान पर केला रखा हुआ है। लोगों को लगता है कि वह शायद केला बेच रहा होगा। हालांकि, अगले ही पल वह अपनी हथेली में एक केला लेता है। इसके बाद चाकू से उस केले को बीच से फाड़ देता है। यहां तक तो लोगों को कुछ समझ नहीं आता है। इसके बाद स्ट्रीट वेंडर उस फाड़े हुए केले पर मैगी मसाला छिड़कने लगता है। देखें वीडियो-
लोगों को अब भी कुछ समछ नहीं आता है। इसके बाद स्ट्रीट वेंडर केले के ऊपर टोमैटो केचअप डालने लगता है। जैसे ही लोगों ने यह एक्सपेरिमेंट देखा। उनके मुंह का स्वाद खराब हो गया। दावा किया गया कि स्ट्रीट वेंडर ने 'केला मसाला मिक्स' बनाया हा। इसके बाद वह कस्टमर को इस डिश को सर्व करता है। वायरल हो रहे वीडियो को smile_connection_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
