अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: मूलांक 1 से 9 वालों के लिए कैसा रहेगा 10 अक्टूबर का दिन, जानें आज का अंकफल

Aaj Ka Ankfal: आज 10 अक्टूबर 2026 का भाग्यांक 3 रहेगा। जन्मांक के अनुसार जानें आज नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, शुभ अंक, रंग और आसान उपायों से जुड़ी खास जानकारी।

Image

जानें आज का अंकफल

Aaj Ka Ankfal: आज 10 अक्टूबर 2026 है। अंक ज्योतिष के अनुसार, 10 का संयुक्त अंक प्रसिद्धि, अर्थ, धर्म और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। यह संयुक्त अंक बहुत शुभ माना जाता है। इसे राजनीतिक कुशलता, धार्मिकता, आध्यात्मिकता, वैभव और प्रसिद्धि से जोड़कर देखा जाता है। इसका एकल अंक 1 होगा, जिसका स्वामी ग्रह सूर्य है। आज 10-10-2026 का भाग्यांक 3 रहेगा। अंक 3 का स्वामी ग्रह गुरु है, जिसे सूर्य का मित्र माना जाता है। मंगल, सूर्य और गुरु परस्पर मित्र ग्रह हैं, जबकि सूर्य और शनि के बीच मित्रता नहीं मानी जाती। अंक 1 के मित्र अंक 2, 3 और 9 हैं।

आज शनिवार है और पितृ अमावस्या भी है। इस दिन पितरों का विसर्जन करना पुण्यदायी माना जाता है। व्रत रखें और दान-पुण्य करें। शिव उपासना भी करें। पार्थिव शिवलिंग का पूजन करें तथा शिवलिंग पर कनेर और सफेद पुष्प अर्पित करें। किसी स्वयंभू शिवलिंग का पवित्र नदियों के जल से रुद्राभिषेक या जलाभिषेक करना शुभ माना जाता है। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना भी पुण्यदायी माना जाता है। आज त्रिपिंडी श्राद्ध करवाने के लिए भी श्रेष्ठ तिथि मानी जाती है। आइए, अपने जन्मांक के अनुसार जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रह सकता है।

1. जन्मांक 1

शुभ अंक: 2 और 9

जॉब और व्यवसाय: नौकरी में नामांक 1 और 3 की मदद से प्रगति के योग बन सकते हैं। सूर्य के साथ मित्र ग्रह चंद्रमा और मंगल का सहयोग आपको नौकरी में सफलता दिला सकता है।

स्वास्थ्य: लिवर से संबंधित परेशानी हो सकती है।

आज का उपाय: राहु से संबंधित वस्तुओं, जैसे उड़द और तिल आदि का दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला।

भाग्य प्रतिशत: 70%

2. जन्मांक 2

शुभ अंक: 1 और 9

जॉब और व्यवसाय: इस अंक का स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा, मंगल और गुरु को मित्र ग्रह माना जाता है। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति हो सकती है। नामांक 1 और 2 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दिलाने में सहायक हो सकते हैं।

स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद।

भाग्य प्रतिशत: 65%

3. जन्मांक 3

शुभ अंक: 1 और 9

जॉब और व्यवसाय: गुरु इस अंक का स्वामी ग्रह और भाग्य का कारक माना जाता है। सूर्य नौकरी में पदोन्नति के नए अवसर दे सकता है। गुरु, मंगल और चंद्रमा के सहयोग से व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने की संभावना बन सकती है।

स्वास्थ्य: आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है।

आज का उपाय: मसूर की दाल और चावल का दान करें।

शुभ रंग: लाल और सफेद।

भाग्य प्रतिशत: 70%

4. जन्मांक 4

शुभ अंक: 6 और 8

जॉब और व्यवसाय: भाग्यांक 3 मीडिया, बैंकिंग, मैनेजमेंट और आईटी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अच्छी सफलता दिला सकता है। व्यवसाय में नामांक 2 और 9 वाले व्यक्तियों से लाभ मिलने के योग हैं।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है।

आज का उपाय: मिठाई और शीतल जल का दान करें।

शुभ रंग: हरा और बैंगनी।

भाग्य प्रतिशत: 55%

5. जन्मांक 5

शुभ अंक: 6 और 7

जॉब और व्यवसाय: व्यवसाय में नामांक 1 और 3 वाले व्यक्तियों से लाभ मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। कारोबार में किसी रुके हुए काम में प्रगति होने की संभावना है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधी सुख में बाधा आ सकती है।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला।

भाग्य प्रतिशत: 75%

6. जन्मांक 6

शुभ अंक: 5 और 9

जॉब और व्यवसाय: आज का भाग्यांक 3 है, जिसे अंक 1 और 9 का मित्र माना जाता है। व्यवसाय में शुक्र और बुध का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारियों का साथ मिलने की संभावना है।

स्वास्थ्य: लिवर से संबंधित समस्या से जूझ रहे लोग सावधानी बरतें।

आज का उपाय: श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और बैंगनी।

भाग्य प्रतिशत: 55%

7. जन्मांक 7

शुभ अंक: 4 और 5

जॉब और व्यवसाय: इस अंक का स्वामी केतु और भाग्यांक का स्वामी गुरु माना जाता है। व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन सकती है।

स्वास्थ्य: सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोग सावधानी बरतें।

आज का उपाय: सात प्रकार के अनाज का दान करें।

शुभ रंग: नीला और बैंगनी।

भाग्य प्रतिशत: 75%

8. जन्मांक 8

शुभ अंक: 4 और 5

जॉब और व्यवसाय: आज शनि और शुक्र का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति पाने के लिए प्रयास करने का अच्छा समय है। शनि और शुक्र का अनुकूल प्रभाव व्यवसाय में बड़ी सफलता के अवसर दे सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है।

आज का उपाय: श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी।

भाग्य प्रतिशत: 60%

9. जन्मांक 9

शुभ अंक: 1 और 2

जॉब और व्यवसाय: व्यवसाय में अंक 3 और 9 का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में नामांक 1 और 2 वाले उच्च अधिकारियों के सहयोगपूर्ण व्यवहार से आप प्रसन्न रह सकते हैं।

स्वास्थ्य: आंखों से संबंधित परेशानी होने की आशंका है।

आज का उपाय: फलों का दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल।

भाग्य प्रतिशत: 75%

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article