वायरल न्यूज़

Shocking Video: मछुआरे को नदी में मिला विशालकाय एनाकोंडा, जैसे ही पूंछ पकड़ी मच गया हड़कंप

Viral Video: आप देख पाएंगे कि एनाकोंडा​​ पानी में लहरा रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि एनाकोंडा मछुआरे से अपनी जान छुड़ाकर भाग रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर यकीनन आप दंग रह जाएंगे।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (Istock)

Viral Video: अमेजन के जंगलों से विशाल एनाकोंडा के कई वीडियो सामने आते रहते हैं। एनाकोंडा एक ऐसा जीव है, जिसको देखने के बाद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक सकती है। इसी क्रम में एक मछुआरे को नदी में विशाल एनाकोंडा नजर आया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो आपके दिल की धड़कनों को तेज करने के लिए काफी है। वीडियो में आपको एक काले रंग का विशालकाय एनाकोंडा नजर आएगा।

वीडियो देखकर कांप उठेंगे

वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि एनाकोंडा पानी में लहरा रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि एनाकोंडा मछुआरे से अपनी जान छुड़ाकर भाग रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर यकीनन आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, मछुआरे ने जैसे ही एनाकोंडा की पूंछ पकड़ी, वैसे ही पूरे पानी में कंपन होने लगता है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि नाव में खड़ा मछुआरा एनाकोंडा का पीछा कर रहा है। वहीं, एनाकोंडा आगे-आगे पानी में लहराता हुआ दौड़ रहा है। आप देख पाएंगे कि एनाकोंडा अपनी पूरी ताकत लगाकर मछुआरे से छुटकारा चाहता है। जैसे ही वह मछुआरे के चुंगल से छूटता है, तेजी से नदी के किनारे पेड़ों के पास चला जाता है। वीडियो को @TerrifyingNature नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article