Arijit Singh Viral Video: बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद भी फैन्स में उनके प्रति दीवानगी कम नहीं हुई है। आज भी उनके फेमस गाने लोगों की जुबां पर चढ़े हैं जिन्हें गुनगुना कर लोग सुशांत को याद करते हैं। सुशांत की फिल्मों में कई सुपरहिट गाने देने वाले गायक अरिजीत सिंह भी उनके फैन्स की तरह ही उनको काफी मिस करते हैं। ये बात हम यूं ही नहीं कह रहे बल्कि इस बात की तस्दीक उस समय हुई जब अपने लाइव कॉन्सर्ट में अरिजीत अपने दोस्त सुशांत को याद कर इमोशनल हो गए। जैसे ही अरिजीत ने इमोशनल होकर सुशांत को याद किया तुरंत दोनों के फैन्स की आंखों से भी आंसू निकल आए।
अरिजीत ने कही ये बात
अरिजीत सिंह अपने लाइव कॉन्सर्ट में सुशांत की फिल्म 'छिछोरे' का 'खैरियत' सॉन्ग गा रहे थे। जैसे ही अरिजीत गाने में, 'नजरों के सामने मैं आते नहीं तुम्हारे....' लाइन गाते हैं फौरन पब्लिक भी उनके साथ गाना गाती है। इसी दौरान अरिजीत सिंह सुशांत के लिए कहते हैं, 'उसी का याद आता है जिसका ये गाना है।' इसके बाद अरिजीत सिंह गाना गाने जा रहे होते हैं तभी वो सुशांत को मिस करते हुए कहते हैं कि, 'Eveytime Whenever Sing This Song I Remember Him'. ये सुनते ही लोग और भी ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं।
वायरल वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर indianconcerts143 नामक पेज अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक हजारों लोगों ने लाइक किया है। एक यूजर ने लिखा कि, 'सुशांत सच में हीरा थे। मिस यू सुशी' दूसरे ने लिखा कि, 'सही कहा अरिजीत सर, हम सुशी को उतना ही याद करते हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि, 'टैलेंट हमेशा टैलेंट का सम्मान करता है।' इसी तरह से बहुत से लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत को मिस किया और अरिजीत सिंह के स्वभाव की प्रशंसा की।
