Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने इन दिनों तहलका मचाया हुआ है। आपने अक्सर देखा होगा कि पक्षी सिर्फ छोटी मछलियां और कीड़े-मकोड़े ही खाते हैं। कुछ पक्षी तो शाकाहारी होते हैं और वह अनाज तथा दाने ही खाते हैं, लेकिन सोचकर ही हैरानी होती है कि कोई पक्षी जिंदा मगरमच्छ भी निगल सकता है। सोशल मीडिया पर इस पक्षी का वीडियो हैरान करने वाला है।
वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे
शायद ही आपने कभी कोई ऐसा पक्षी देखा होगा कि वह एक जिंदा खरगोश निगल ले। वायरल हो रहा यह वीडियो हो सकता है कि आपको हैरानी में डाल दे। वीडियो में आपको एक समुद्री पक्षी सीगल (Seagull) दिखाई देगा। वीडियो में आप देख पाएंगे कि वह बड़ी आसानी से एक जिंदा खरगोश को निगलने लगता है। धीरे-धीरे वह खरगोश को पूरी तरह जिंदा निगल जाता है। वहीं खरगोश अपने पैर झटकता रह जाता है। वीडियो देखकर नेटिजन्स की आंखें खुली रह गई हैं। देखें वीडियो-
इस हैरान करने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर @detailedexplanation नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। आप वीडियो में देख पाएंगे कि सीगल पक्षी एक खरगोश के बिल के पास पहुंचता है। जैसे ही खरगोश बिल से बाहर दिखता है, वह उसे अपनी चोंच से दबोच लेता है। इसके बाद जिंदा ही निगल जाता है। किसी पक्षी का एक जिंदा खरगोश को ऐसे निगलना वाकई आश्चर्यजनक है।
