वायरल न्यूज़

Viral Video: शख्स की आंख से निकलती है मोबाइल के टॉर्च जैसी रोशनी, पढ़ सकता है किताबें, दुनिया हुई हैरान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 11:05 AM IST

Light From Eye: दुनिया में एक शख्स ऐसा है, जिसकी आंखों से मोबाइल के टॉर्च जितनी रोशनी निकलती है। इस रोशनी से अंधेरे में कुछ भी ढूंढ जा सकता है। यहां तक कि इससे किताबें भी पढ़ी जा सकती हैं। शख्स ने लाइट बंद करके खुद कमरे में आंख से निकलने वाली लाइट का डेमो दिया।

Image

आंख में टॉर्च (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • नहीं देखा होगा इतना हैरान करने वाला वीडियो
  • शख्स की आंख से निकल रही टॉर्च जितनी रोशनी
  • इस रोशनी से पढ़ी जा सकती हैं किताबें

Light From Eye: आपने इस दुनिया में बहुत सारी हैरान करने वाली चीजें देखी होंगी, लेकिन क्या आपने कभी किसी की आंखों से रोशनी निकलते देखी है। इस दुनिया में एक शख्स ऐसा है, जिसकी आंखों से मोबाइल के टॉर्च जितनी रोशनी निकलती है। यह रोशनी इतनी ज्यादा है कि शख्स इस रोशनी से अंधेरे में कुछ ढूंढ सकता है। यहां तक कि इस रोशनी का इस्तेमाल कर वह किताबें भी पढ़ सकता है। जिसने भी शख्स का वीडियो देखा वह हैरान रह गया है। अब आपको इसकी सच्चाई से रूबरू करवाते हैं।

हैरान करने वाला वीडियो

दरअसल, अमेरिका के 33 साल के ब्रायन स्टेनली (Brian Stanley) की एक आंख कैंसर से खराब हो गई थी। इसके बाद ब्रायन ने एक आई-कैचिंग इनोवेशन (Eye-Catching Innovation) तैयार किया। उन्होंने खुद के लिए के कृत्रिम आंख (Prosthetic Eye) बनाई। अपने कृत्रिम नेत्रगोलक (प्रोस्थेटिक गोल आंख) को ब्रायन ने पूरी तरह से काम करने वाली टॉर्च में बदल दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कृत्रिम आंख दिखाते हुए कई सारे वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में आप आंख से लाइट निकलते हुए देख सकते हैं। देखें वीडियो-

ब्रायन ने लाइट बंद करके खुद कमरे में आंख से निकलने वाली लाइट का डेमो दिया। ब्रायन स्टेनली कह रहे हैं कि टाइटेनियम स्कल लैंप (Titanium Skull Lamp) से अंधेरे में पढ़ाई की जा सकती है। यह गर्म नहीं होता और लाइट की बैटरी लाइफ 20 घंटे तक है। उनका यह इनोवेशन देखकर दुनियाभर के लोग हैरान रह गए हैं। लोगों उनके पेज पर जा-जाकर उनका वीडियो देख रहे हैं। लोग उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने उनका वीडियो देखकर कमेंट किया, 'यह गजब है। मैड मिमिर फ्रो गॉड ऑफ वॉर यहीं वाइब्स देता है।' बता दें कि इससे पहले ब्रायन ने एक कृत्रिम आंख (Artificial Eyes) बनाई थी जिसमें फिल्म 'टर्मिनेटर' में अर्नोल्ड श्वार्जनेगर के कैरेक्टर की तरह ही चमक थी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article