वायरल न्यूज़

8 साल के बच्चे का अनोखा कारनामा, सांसें रोक उल्टा लटकर किया शिव तांडव, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, एक बच्चे ने ऐसा कारनाम किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

Image

बच्चे का अनोखा कारनामा (तस्वीर साभार- @Mind and Melody)

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं इस दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। कुछ टैलेंट (Talent Video) तो ऐसे हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रहा जाती है। इतना ही नहीं समय पर समय कई टैलेंट के बारे में खुलासे होते रहते हैं। आज के समय में सोशल मीडिया पर भी आपको टैलेंट के एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। एक बार फिर लोगों के सामने टैलेंट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में 8 साल के बच्चे ने उल्टा लटकर शिव तांडव किया है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

    बताया जा रहा है कि इंटरनेट पर छाने वाला यह लड़का कर्नाटक के सिरसी का रहने वाला है। इस बच्चे का नाम ओम एन है। इसने ऐसा कारनाम किया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह ओम दीवार के सहारे शीर्षासन किया और उसके बाद उसी पोजीशन में शिव तांडव स्तोत्रम का पाठ शुरू कर दिया। हैरानी की बात ये है कि महज 3 मिनट 47 सेकेंड में उसने पूरे स्तोत्र को खत्म कर दिया। आलम ये है कि जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। आप भी देखें ये वीडियो...

    बच्चे का अनोखा कारनाम

    आपको बता दें कि यह अनोखा कारनामा 15 फरवरी 2026 को कि गया है। यूट्यूब पर इस वीडियो को Mind and Melody ने शेयर किया है। इसके अलावा सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग जहां इस कारनामे को देखकर हैरान हैं। वहीं, कुछ लोग इस मासूम बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article