वायरल न्यूज़

OMG: दूल्हे का चेहरा देखते ही दुल्हन बोली- ये मेरा इंस्टा वाला प्यार नहीं, शादी से कर दिया इनकार, दोनों पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे

OMG: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया। क्योंकि, यहां एक दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे का चेहरा देखा तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (Istock)

OMG: सोशल मीडिया पर आज कल हमलोग कई सारी चीजों को देखते हैं। लेकिन, उनमें हर चीज पर भरोसा करना मुश्किल है। कई बार इस सच्चाई को जानते हुए भी लोग ऐसा कदम उठा लेते हैं, जिसे लेकर बाद में काफी पछताना पड़ता है। कुछ मामले तो ऐसे भी सामने आते हैं, जिनके बारे में जानकर हर कोई दंग रह जाता है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला सामने आया है उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) जिले से, जहां सोशल मीडिया पर एक लड़की को लड़के से प्यार हुआ। लेकिन, जब शादी करने लड़का पहुंचा तो दूल्हा कोई और निकला। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

    जानकारी के मुताबिक, शाहाबाद थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। लड़की का आरोप है कि उसे ना केवल प्यार में धोखा मिला, बल्कि शादी के मंडप में उसे ठगने की कोशिश भी की घई। लेकिन, शादी से पहले ही सच्चाई सामने आ गई। दरअसल, लड़की का कहना है कि भोपाल के रहने वाले राहुल मिश्रा के साथ वो सोशल मीडिया के जरिए मिली और दोनों में प्यार हो गया। धीरे-धीरे बात आगे बढ़ी और शादी की डेट भी फिक्स हो गई। लड़की का कहना है कि कुछ समय पहले ही वो राहुल से शाहाबाद में मुलाकात भी की थी। लेकिन, जब दरवाजे पर बारात आई, तो दूल्हे को देखकर वो हैरान रह गई। द्वारपूजा के दौरान लड़की ने देखा कि जो दूल्हा है, वो उसका राहुल नहीं है। वहीं, जब लड़के से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम देवेन्द्र सिंह बताया।

    दूल्हा समेत 9 लोग गिफ्तार

    बताया जाता है कि देवेन्द्र 9 बारातियों के साथ शादी करने के लिए पहुंचा था। दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद मामला गरमाया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी शुरू हो गई। वहीं, घारातियों ने दूल्हे समेत 9 लोगों को बंधक बनाकर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, देवेन्द्र का कहना है कि सोशल मीडिया पर लड़की जिस लड़के से बात करती थी वो मैं ही हूं। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और क्या सच में राहुल नाम का कोई लड़का है उसके बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article