वायरल न्यूज़

20 की दुल्हन और 70 साल का दूल्हा, इंटरनेट पर वायरल हुई ये जोड़ी, देखें वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 12, 2025, 04:03 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि मंडप में करीब 70 साल का बुजुर्ग दूल्हा बनकर बैठा है। मगर हैरानी होती है कि उसके बगल में एक बीस साल की लड़की भी दुल्हन के लिबास में बैठी है।

Image

शादी का ये अनोखा वीडियो सोशल मीडिया में खूब शेयर किया जा रहा है। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक अनोखी शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें 70 साल का एक बुजुर्ग दूल्हा और 20 साल की एक युवा दुल्हन की जोड़ी ने सबको हैरान कर दिया है। यह वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसे इंस्टाग्राम पर bhutni_ke_memes नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। हैरान करने वाला वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

70 का दूल्हा और बीस की दुल्हन

वीडियो में मंडप में बैठा 70 साल का दूल्हा सफेद कुर्ता और पगड़ी में नजर आ रहा है, जबकि 20 साल की दुल्हन लाल जोड़े में सजी हुई है। दोनों के बीच उम्र का 50 साल का अंतर देखकर वहां मौजूद मेहमान और सोशल मीडिया यूजर्स हैरानी जता रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन को देखकर खुश हो रहा है, और दुल्हन भी हल्के-हल्के मुस्कुरा रही है।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

मंडप में कुछ लोग फोटो लेते दिख रहे हैं, लेकिन मेहमानों के चेहरों पर हैरानी साफ झलक रही है। इस जोड़ी को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने मजाक में लिखा, 'ये क्या हो रहा है?' तो कुछ ने इसे बेमेल जोड़ी करार दिया। कई यूजर्स ने इस पर मजेदार मीम्स भी बनाए। वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। हालांकि यह भी संभव है कि यह वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा हो, क्योंकि इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी इस अनोखी शादी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article