वायरल न्यूज़

Viral Video: कांपते हाथ, लेकिन हिम्मत अटूट! गुजरात की चाय बेचने वाली दादी बनीं मिसाल, वीडियो देख भावुक हुए लोग

Viral Video: गुजरात वडोदरा की 103 साल की काशीबा अपनी छोटी सी चाय की दुकान चलाकर लोगों के लिए मिसाल बन गई हैं। जिस उम्र में लोग आराम करते हैं, उस उम्र में वह खुद मेहनत कर रही हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है

Image

103 साल की काशीबा चला रही हैं चाय की दुकान (Photo: Instagram/_.sakshieee)

Viral Video: गुजरात वडोदरा की रहने वाली 103 साल की काशीबा इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही हैं। जिस उम्र में अधिकतर लोग आराम करना चाहते हैं, उस उम्र में काशीबा अपनी छोटी सी चाय की दुकान चलाकर सभी के लिए मिसाल बन गई हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में काशीबा अपनी दुकान पर चाय बनाते और काम करते हुए नजर आती हैं। इस वीडियो को साक्षी सिंह नाम की एक यूजर ने शेयर किया, जिसके बाद लोग उनकी हिम्मत और मेहनत की खूब तारीफ कर रहे हैं।

असली ताकत इंसान के इरादों में

कई लोग उन्हें असली इन्फ्लुएंसर भी कह रहे हैं, क्योंकि वह बिना किसी दिखावे के अपनी जिंदगी खुद के दम पर जी रही हैं। काशीबा की कहानी हमें यह सिखाती है कि उम्र सिर्फ एक संख्या होती है। असली ताकत इंसान के इरादों में होती है। जहां कई लोग थोड़ी सी परेशानी में हार मान लेते हैं, वहीं काशीबा ने इतनी ज्यादा उम्र में भी हार नहीं मानी और खुद पर भरोसा बनाए रखा। वह अपनी छोटी सी दुकान को बहुत ही सादगी से चलाती हैं। न कोई शिकायत, न कोई दुख जताना-बस चुपचाप अपना काम करती रहती हैं। उनकी यह सादगी और आत्मनिर्भरता लोगों को बहुत प्रेरित कर रही है।

जिंदगी जीने के लिए किसी खास उम्र की जरूरत नहीं

सोशल मीडिया पर लोग उनके लिए दुआ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि काशीबा जैसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं। उनकी कहानी यह बताती है कि अगर इंसान के अंदर जीने का जज्बा हो, तो कोई भी उम्र उसे रोक नहीं सकती। काशीबा ने यह साबित कर दिया है कि जिंदगी जीने के लिए किसी खास उम्र की जरूरत नहीं होती, बल्कि मजबूत हौसले और मेहनत की जरूरत होती है। उनकी यह कहानी हर उस इंसान के लिए प्रेरणा है, जो कभी हार मानने की सोचता है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वायरल को इंस्टाग्राम पर _.sakshieee नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article