वायरल न्यूज़

VIRAL: दोनों तस्वीरों में छिपे हैं तीन अंतर, आप एक ढूंढकर ही विजेता बन जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 12, 2025, 06:56 AM IST

VIRAL: दिमाग को परखने वाली इस तस्वीर को हल करने में आज आपको बहुत मजा आने वाला है। तस्वीर में दो अलग-अलग एक जैसे फ्रेम हैं। मगर जानते हैं इन दोनों में कम से कम तीन अंतर छिपे हुए हैं, जिन्हें ढूंढने का चैलेंज है।

Image

दोनों तस्वीरों में छिपे तीन अंतर ढूंढना आसान नहीं है। (photo/twitter)

Viral Optical Illusion: सोशल मीडिया की अगब-गजब दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर आज हम एक अनोखी तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग को परखने वाली है। वायरल तस्वीर में एक जैसे दो अलग-अलग फ्रेम नजर आते हैं। मगर इनमें एक शख्स बिलियर्ड्स खेल रहा है। शख्स के हाथ में छड़ी है और निगाहें गेंद की तरफ है। फ्रेम में ये नजारा बिल्कुल सामान्य नजर आता है।

तस्वीर में कहां हैं तीन अंतर

मगर जानते हैं दो अलग-अलग फ्रेम वाली इस तस्वीरों में करीब तीन अंतर छिपे हुए हैं। आज आपको उन्हीं तीनों अंतर को खोजने का चैलेंज मिलेगा। आपको बीस सेकंड के भीतर बताना है आखिर वो तीन अंतर कहां छिपे हैं। अगर आपने एक अंतर को खोज निकाला तो भी आपको आज का चैंपियन मान लिया जाएगा। हालांकि आपने 60 सेकंड के भीतर भी सवाल का जवाब ढूंढ लिया तो भी ये बहुत बड़ी बात है।

हालांकि आप अभी तक छिपे हुए तीनों अंतर नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान बिल्कुल नहीं होना है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलने वाला है। दरअसल तस्वीर में तीनों अंतर ऐसी जगह छिपे हैं जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है।

यहां देखें जवाब

Brain Test

Brain Test

दिमाग और आंखों को परखने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article