वायरल न्यूज़

महाकुंभ के वायरल IITian बाबा ने रचाई शादी, जानें कौन हैं उनकी पत्नी?

IITian Baba Marriage: महाकुंभ के वायरल IITian बाबा (IITian Baba)उर्फ अभय सिंह ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी अपने पैतृक गांव झज्जर पहुंचे थे।

Image

वायरल IITian बाबा उर्फ अभय सिंह ने रचाई शादी

IITian Baba Marriage: महाकुंभ में वायरल हुए IITian बाबा (IITian Baba) तो आप सबको याद ही होंगे। हरियाणा के झज्जर के रहने वाले IIT बाबा उर्फ अभय सिंह (Abhay Singh) एक बार फिर अचानक चर्चा में आ गए हैं। क्योंकि, उन्होंने शादी कर ली है। इस बात को सुनकर कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा होगा। लेकिन, यह सच है। दरअसल, अभय सिंह काफी समय बाद अपने पैतृक गांव झज्जर पहुंचे और उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले दोनों ने शादी कर ली थी। लेकिन, इस बात की भनक किसी को नहीं लगी थी। अब जैसे ही यह खबर सामने आई है, हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी है। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, आईआईटी बाबा अभय सिंह ने बेंगलुरु की रहने वाली प्रतीका से शादी की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों में बीते फरवरी महीने में एक मंदर में सात फेरे लिए थे। लेकिन, इस शादी की किसी को खबर नहीं थी। अब दोनों जब अपने पैतृक गांव पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ है और सोशल मीडिया पर भी इन दोनों के बारे में काफी सर्च करने लगे हैं। बताया जा रहा है कि बाबा की पत्नी प्रतीका ने भी इंजीनियरिंग की है। दोनों एक-दूसरे को पिछले एक साल से जानते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पहले दोनों दोस्त बने और फिर प्यार हो गया। इसके बाद दोनों में शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। इतना ही नहीं इस शादी से दोनों बेहद ही खुश हैं।

श्रीयूनिवर्सिटी बना रहे हैं बाबा

बाबा अपनी पत्नी के साथ बैंक खाते की केवाईसी अपडेट कराने के लिए झज्जर पहुंचे थे। अपने एडवोकेट पिता के चैंबर में कुछ देर ठहरे हुए थे और मीडिया से बात भी की। बातचीत के दौरान अभय सिंह ने बताया कि दोनों एक विजन पर काम कर रहे हैं। दरअसल, उनका कहना था कि वो और उनकी पत्नी एक श्रीयूनिवर्सिटी बनाने पर काम कर रहे हैं। फिलहाल, दोनों में हिमाचल में रहकर जीवन बिता रहे हैं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article