एजुकेशन

AILET 2027 का एडमिट कार्ड जारी, 13 दिसंबर को परीक्षा, यहां से करें डाउनलोड

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2027 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

AILET 2027 का एडमिट कार्ड जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

AILET 2027 Admit Card Download: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) 2027 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए NLU दिल्ली के अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन मिलेगा। AILET 2027 का आयोजन 13 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। देश के 32 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, भोपाल, मुंबई, पटना, चंडीगढ़, देहरादून, गुरुग्राम, नोएडा, वाराणसी और हैदराबाद समेत अन्य शहर शामिल हैं।

What is AILET in Hindi: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली (NLU Delhi) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से यूनिवर्सिटी के बीए एलएलबी (ऑनर्स), एलएलएम और पीएचडी लॉ प्रोग्राम में एडमिशन मिलता है।

जानकारीविवरण
परीक्षा का नामAILET 2027
एडमिट कार्डजारी
परीक्षा की तारीख13 दिसंबर 2026
परीक्षा का समयदोपहर 2 से शाम 4 बजे
आधिकारिक वेबसाइटnationallawuniversitydelhi.in

AILET Admit Card 2027 Steps To Download

इन एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें

1. सबसे पहले NLU दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।

2. होमपेज पर AILET Admit Card 2026 Download Link पर क्लिक करें।

3. मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करके सबमिट करें।

4. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

5. इसमें दर्ज सभी जानकारियां ध्यान से चेक करें।

6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

कितनी हैं सीटें?

NLU दिल्ली के B.A. LL.B. (Hons.) प्रोग्राम में कुल 110+10 सीटें हैं। इनमें 110 सीटें AILET मेरिट के आधार पर मिलेंगी। विदेशी नागरिकों और OCI/PIO उम्मीदवारों के लिए 5-5 सीटें रखी गई हैं। वहीं, एक वर्षीय LL.M. नॉन-रेजिडेंशियल प्रोग्राम में 70+10 सीटें हैं। इनमें 70 सीटें AILET मेरिट और 10 सीटें विदेशी नागरिकों व OCI/PIO उम्मीदवारों के लिए हैं।

इसके अलावा यूनिवर्सिटी 2 मई 2027 को कुछ अन्य प्रोग्राम और Ph.D. में एडमिशन के लिए AILET भी आयोजित करेगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article