वायरल न्यूज़

Viral Video: छत से महिला ने एक साथ दिखाया लाल किला,मंदिर, जामा मस्जिद और गुरुद्वारा, देखें अद्भुत नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने ऐसा नजारा दिखाया, जिसे देखकर लोग खुश हो गए। क्योंकि, एक फ्रेम में लाला किला, मंदिर, जामा मस्जिद और गुरुद्वारा को एक साथ दिखाया है।

Image

महिला ने दिखाया अद्भुत नजारा (तस्वीर साभार- @monica_bahl3)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने दिखाया अद्भुत नजारा
  • एक साथ लाला किला, गुरुद्वारा, मंदिर और जामा मस्जिद को दिखाया
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर लोग रोजाना तरह-तरह के वीडियो (Today Viral Video) शेयर करते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो यूजर्स को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। क्योंकि, इस वीडियो में एक महिला ने एक साथ काफी अद्भुत नजारा दिखाया है, जिसकी लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

    कई बार हम अपनी आंखों से ऐसी चीजें देखते हैं, जिनके बारे में कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। कुछ नजारे तो ऐसे भी होते हैं, जो सुकून देने वाले होते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला अपनी छत पर खड़ी है और फोन से एक साथ लाल किले (Red Fort), मंदिर (Temple), गुरुद्वारा (Gurudwara) और जामा मस्जिद (Jama Masjid) को कैमरे में कैद कर रही है। वहीं, पीछे से महिला कह रही है एक फ्रेम में ये चारों चीजें एक साथ क्या नजारा है? इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग काफी खुश भी हो रहे हैं। देखें वीडियो...

    काफी खूबसूरत नजारा

    वीडियो देखकर आपका मन भी गदगद हो गया होगा। सोच रहे होंगे वाकई में काफी खूबसूरत नजारा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'monica_bahl3' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख लोग पसंद कर चुके हैं। जबकि, करोड़ों लोग इस नजारे को देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि इस नजारे में चर्च नहीं है। कुछ का कहना है कि वाकई दिल जीतने वाला नजारा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article