वायरल न्यूज़

Viral Video: इसे कहते हैं इंसानियत...पहाड़ों में घायल कुत्ते को शख्स ने टोकरी में लादा, फिर खड़ी चढ़ाई पर किया रेस्क्यू

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल जीतने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने पहाड़ी इलाके में घायल कुत्ते को काफी अनोखे अंदाज में रेस्क्यू किया है। इस नजारे की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

अनोखे अंदाज में कुत्ते का रेस्क्यू (तस्वीर साभार- @adultsociety)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे (Today Viral Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं? वहीं, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ नजारे काफी चौंकाने वाले भी होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में पहाड़ी इलाके में एक घायल कुत्ते का जिस तरह से रेस्क्यू किया गया है, उसने लोगों को भावुक कर दिया है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं और बार-बार उस वीडियो को देख रहे हैं।

    बहुत पुरानी कहावत है इंसानियत से बड़ी कोई चीज नहीं है। इंसान हो या फिर जानवर यह नियम सभी पर लागू होता है। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इंसानियत की मिसाल तक कायम कर देते हैं। सोशल मीडिया पर भी आप सबने इस तरह के कई मामले देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं पहाड़ी इलाके में एक कुत्ता घायल हो गया था। लिहाजा एक शख्स ने कुत्ते को टोकरी में लाद लिया और फिर खड़ी चढ़ाई पर उसका रेस्क्यू किया। जिस तरह कुत्ते का रेस्क्यू किया गया, उसने लोगों का दिल जीत लिया। देखें वीडियो...

    इंसानियत ने जीता दिल

    वीडियो ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। सोच रहे होंगे कि इंसानियत अभी जिंदा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'adultsociety' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने उसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दिल जीतने वाला नजारा है। कुछ का कहना है कि इस नजारे ने तो भावुक कर दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article