दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए कवायते तेज कर दी गई हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। इसके मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में अगले साल (2027) में दो नए अस्पताल शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा, अगले महीने (दिसंबर) में 40 और आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोगों के लिए चालू हो जाएंगे।
माना जा रहा है इन स्वास्थ्य परियोजनाओं के शुरू होने से आम लोगों को समय पर इलााज मिल सकेगा। इससे अन्य अस्पतालों से भार कम होगा।
सरकार ने बताया कि दिल्ली में 415 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। 1,100 आरोग्य मंदिरों के लक्ष्य की दिशा में अगले माह से नए केंद्रों के लोकार्पण की तैयारियों की भी समीक्षा की गई है। सीएम रेखा ने कहा कि हर दिल्लीवासी को समय पर बेहतर इलाज मिले, यह हमारी प्राथमिकता भी है और जिम्मेदारी है।
