वायरल न्यूज़

Watch: बच्ची ने इतनी खूबसूरती के साथ बजाई पियानो, क्यूटनेस पर दिल हार बैठे लोग, पीएम मोदी भी हुए मुरीद

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 25, 2023, 11:08 AM IST

सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची बड़ी ही खूबसूरती के साथ पियानो बजाती हुई नजर आ रही है। इस बच्ची की क्यूटनेस देख दिल हार बैठेंगे।

Image

पीएम मोदी ने शेयर की पियानो बजाते हुए बच्ची का वीडियो (Image Credit : @narendramodi/Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • छोटी बच्ची ने बजाई पियानो
  • बेहद ही क्यूट अंदाज
  • पीएम मोदी भी हुए फैन

Girl Playing Piano Viral Video: इंटरनेट पर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो दिखाई दे जाते हैं, जो दिल के साथ मन भी जीत लेते हैं। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखने के बाद आप भी इसके दीवाने हो जाएंगे। दरअसल, ये वीडियो एक बच्ची का है, जो काफी छोटी है और पियानो बजा रही है। पीछे से बच्ची की मां जैसे-जैसे गाने की धुन सुना रही है। बिल्कुल वैसे ही बच्ची पियानो पर अपनी उंगलियां फेर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये खूबसूरत सा वीडियो (Viral Video) यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है और इसे काफी लोगों ने शेयर भी किया है। इस वीडियो की खूबसूरती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शेयर किया है। इसके साथ ही बेहद खूबसूरत कैप्शन भी दिया है - यह वीडियो सभी के चेहरों पर मुस्कान ला सकती है.. असाधारण प्रतिभा और रचनात्मकता... शालमली को ढेरों शुभकामनाएं। वीडियो में बच्ची इतनी क्यूट दिखाई दे रही है, जिसे क्यूटनेस पर आप अपना दिल हार बैठेंगे और इसे बार-बार देखना चाहेंगे।

पीएम मोदी ने शेयर की पियानो बजाते हुए बच्ची का वीडियो

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि वाह गुड़िया...आपने तो कमाल कर दिया। वहीं, एक दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि लगता है मोदी जी दक्षिण भारत के वोटरों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें, इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को पीएम मोदी के पर्सनल ट्विटर अकाउंट '@narendramodi' से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article