सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक लड़की नदी में नहाने के लिए पानी में उतरती दिखाई देती है। शुरुआत में सब कुछ सही लग रहा है, लेकिन कुछ ही समय बाद ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम सकती हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
मगरमच्छ और लड़की का आमना-सामना, वायरल हुआ वीडियो
वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि लड़की नदी के पानी में आराम से नहा रही होती है। तभी अचानक एक मगरमच्छ उसके बेहद करीब आ जाता है और उसके ऊपर चढ़ता हुआ दिखाई देता है। यह नजारा देखकर लड़की घबरा जाती है और तुरंत पानी से बाहर निकलने की कोशिश करती है। राहत की बात यह रही कि मगरमच्छ ने हमला नहीं किया और लड़की तुरंत सुरक्षित किनारे तक पहुंच गई और वहां से बच निकली।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @SurajMaurya03 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 17 लाख लोगों ने देखा और 17 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां लोग ऐसे मामलों में एक-दूसरे को सतर्क रहने का सलाह दे रहे हैं। जहां एक यूजर का कहना है कि जब भी आप किसी नदी, झील या तालाब के पास जाएं, तो हमेशा सतर्क रहें। शांत दिखने वाला पानी कभी-कभी अपने अंदर बड़ा खतरा छिपाए हो सकता है। याद रखें, सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। वहीं, दूसरे ने लिखा, "यह घटना सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि लोगों के लिए एक बड़ी चेतावनी भी है। नदियों, तालाबों और झीलों में बिना जानकारी के उतरना कई बार खतरनाक साबित हो सकता है। पानी के ऊपर से सब कुछ सामान्य दिखाई देता है, लेकिन उसके अंदर क्या छिपा है, इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं होता।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
