वायरल न्यूज़

इस मंदिर में प्रसाद में मिलती है मन्च चॉकलेट, बेहद ही दिलचस्प है इसकी वजह, Video देख चौंक गए लोग

क्या आपने कभी यह सुना है कि किसी मंदिर में प्रसाद के तौर पर भगवान को मन्च चॉकलेट चढ़ाई जाती है। शायद ही कभी सुना होगा लेकिन आपको बता दें कि अपने भारत में एक ऐसा भी मंदिर है।

Image

लड़की ने सोशल मीडिया पर शेयर किया मंदिर की यह अनोखी परंपरा (Instagram/@stitchyourmap)

आमतौर पर मंदिर में प्रसाद के रूप में लड्डू, मिठाई, फल या दूसरी पारंपरिक चीजें मिलती हैं लेकिन अगर किसी मंदिर में आपको प्रसाद के तौर पर मन्च चॉकलेट (Munch Chocolate) मिले तो आप भी शायद हैरान रह जाएंगे। केरल के एक मंदिर की ऐसी ही अनोखी परंपरा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

किस मंदिर में है यह परंपरा और यह कहां है?

यह मंदिर (Temple) केरल के अलाप्पुझा में स्थित थेलावाड़ी मंदिर (Thelavadi Temple) है, जिसे दक्खिन पलानी श्री सुब्रहमण्य स्वामी महा क्षेत्रम के नाम से भी जाना जाता है। यहां भगवान मुरुगन को मन्च चॉकलेट चढ़ाने की परंपरा बताई जाती है। बाद में यही चॉकलेट भक्तों को प्रसाद के रूप में दी जाती है। इस अनोखी परंपरा का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुआ है। वीडियो को रेहा अदानी नाम की यूजर ने अपने अकाउंट @stitchyourmap से शेयर किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

वीडियो में लड़की ने बताया अपना अनुभव

इस वीडियो (Video) में यूजर ने मंदिर से जुड़े अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि यह मंदिर बाहर से आम मंदिर जैसा लगता है, लेकिन अंदर जाने पर प्रसाद के रूप में मन्च मिलती है। बताया जाता है कि भक्त कई वर्षों से भगवान मुरुगन को मन्च बार (Munch Bar) चढ़ाते आ रहे हैं। चॉकलेट के साथ फूल और चंदन जैसी पारंपरिक चीजें भी भगवान को अर्पित की जाती हैं। पूजा के बाद मन्च को भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

कैसे शुरू हुई मन्च चढ़ाने की परंपरा?

इस परंपरा की शुरुआत को लेकर अलग-अलग बातें कही जाती हैं। हालांकि, इसके पीछे की सटीक कहानी की आधिकारिक पुष्टि स्पष्ट रूप से नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर एक लोकप्रिय कहानी जरूर सामने आती है। इसके मुताबिक, एक बीमार बच्चे ने भगवान मुरुगन को मन्च चॉकलेट चढ़ाई थी। इसके बाद बच्चे की तबीयत ठीक हो गई। इसी घटना के बाद भगवान को मन्च चढ़ाने की परंपरा शुरू होने की बात कही जाती है। इसी वजह से भगवान मुरुगन को प्यार से ‘मन्च मुरुगन’ कहे जाने की बात भी सोशल मीडिया पोस्ट में सामने आई है।

सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आई परंपरा

वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद लोगों की दिलचस्पी इस मंदिर में बढ़ गई है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करके बताया कि वे खुद इस मंदिर में जा चुके हैं। कुछ लोगों ने इस परंपरा को बेहद प्यारा बताया, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में मन्च को प्रसाद के रूप में मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की। फिलहाल इस अनोखी परंपरा ने सोशल मीडिया पर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article