वायरल न्यूज़

VIDEO: इतनी भारी है दुनिया की सबसे वजनी सोने की यह ईंट, जिसे उठाना तो दूर हिलाना भी है मुश्किल

आमतौर बैंकों द्वारा इस्तेमाल होने वाले एक सोने की ईंट का वजन करीबन 10 से 12 किलो तक होता है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे भारी सोने की ईंट का वजन सैकड़ों किलो है।

Image

दुनिया की सबसे भारी सोने की ईंट (Instagram/@GuinnessWorldRecord)

सोना हमेशा से ही दुनिया की सबसे कीमती धातुओं में गिना जाता है। लोग सोने के गहने पहनते हैं, इसे निवेश के तौर पर खरीदते हैं और कई देशों के पास सोने का बड़ा भंडार भी है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर सैकड़ों किलो सोने को एक ही बार में एक ईंट जैसी शक्ल दे दी जाए तो वह कितना बड़ा और भारी होगा? ऑस्ट्रेलिया में ऐसा ही एक बेहद खास गोल्ड बार तैयार किया गया है, जिसने गिनीज बुक में अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) बना डाला।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

किसने बनाई यह विशाल सोने की ईंट?

इस विशाल सोने की ईंट के वीडियो (Video) को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि इस ईंट को ऑस्ट्रेलिया की द पर्थ मिंट ने बनाया है। जिसका वजन 521.2 किलोग्राम यानी करीब 1,149 पाउंड है। इसकी खासियत सिर्फ इसका सोना होना नहीं, बल्कि इसका वजन है। 521.2 किलो का यह गोल्ड बार दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड बार के तौर पर दर्ज किया गया है। इसका वजन इतना ज्यादा है कि यह आठ पुरुषों के कुल वजन से भी ज्यादा है। इस रिकॉर्ड को बनाने में ऑस्ट्रेलिया की कई गोल्ड माइनिंग कंपनियों ने भी योगदान दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, रिकॉर्ड के लिए कई कंपनियों ने सोना दान किया। इनमें पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की सात कंपनियां शामिल थीं, जबकि कुल नौ कंपनियां ऑस्ट्रेलिया से थीं।

इस जगह पर लोगों के देखने के लिए रखा जाएगी यह ईंट

इतने बड़े गोल्ड बार को तैयार करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। सोने को एक जगह इकट्ठा करना, उसे सही तरीके से पिघलाना और फिर इतने बड़े आकार में ढालना आसान काम नहीं होता। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस विशाल गोल्ड बार को सिर्फ रिकॉर्ड बनाकर कहीं छिपाकर नहीं रखा जाएगा। इसे द पर्थ मिंट में आने वाले लोगों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। यानी वहां पहुंचने वाले लोग अपनी आंखों से 521.2 किलो के इस सोने के बार को देख सकेंगे।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article