वायरल न्यूज़

VIDEO: अंडमान निकोबार में समुद्र के अंदर बनाया गया विश्व का सबसे ऊंचा मानव पिरामिड, हर भारतीय करेगा गर्व

Video: अंडमान निकोबार में एक बार फिर अनोखा विश्व रिकॉर्ड बना है। इस बार पानी के अंदर विश्व का सबसे ऊंचा मानव पिरामिड बनाया गया। जिस पर हर भारतीय को गर्व होगा।

Image

समुद्र के अंदर विश्व का सबसे ऊंचा मानव पिरामिड

VIDEO: इस दुनिया में समय-समय पर एक से एक अनोखे रिकॉर्ड बनते रहते हैं। कुछ रिकॉर्ड तो ऐसे बनते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। इसी कड़ी में अंडमान निकोबार में समुद्र के अंदर ऐसा अनोखा रिकॉर्ड बना है, जिसने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊपर कर दिया है। आलम ये है कि इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की हर तरफ चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं। दरअसल, स्वराज द्वीप पर पानी के अंदर विश्व का सबसे ऊंचा मानव पिरामिड (world tallest human stack ) बनाया गया।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को हैवलॉक द्वीप यानी स्वराज द्वीप पर पानी के अंदर यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया गया है। बताया जाता है कि उपराज्यपाल डीके जोशी सहित 14 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया और 22.3 मीटर ऊंचा मानव पिरामिड बनाया। इतना ही नहीं इस दौरान वे लोग तीन मिनट तक पानी के अंदर रहे। यह रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है और लोग इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। देखें वीडियो...

पहले तिरंगा फिर मानव पिरामिड

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने इसी द्वीप के पास समन्वित अभियान के तहत समुद्र के अंदर विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था। बताया जाता है कि इस ध्वज का आकार करीब 60 मीटर लंबा और 40 मीटर चौड़ा था। यह रिकॉर्ड भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि ये उपलब्धियां इन द्वीपों को एक प्रमुख वैश्विक गोताखोरी गंतव्य के रूप में स्थापित करने की पहल का हिस्सा हैं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article