Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई अनोखे वीडियो लोगों के बीच वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में इंडोनेशिया (Indonesia Viral Video) से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको आश्चर्यचकित कर दिया है। क्योंकि, यहां के आसमान में ऐसा नजारा दिखा, जिसकी शायद किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी। यकीन मानिए, इस नजारे को देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।
आसमान में आप सब भी कई बार अलग-अलग तरह के नजारे देखते होंगे। लेकिन, कई बार ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनसे लोगों की नजरें नहीं हटती और बार-बार उसे देखना पसंद करते हैं। इंडोनेशिया में कुछ ऐसा ही अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिस तरह का नजारा था उसने सबको चौंका दिया। दरअसल, यहां के आसमान में इंद्रधनुषी पैटर्न बने थे। गुलाबी, बैंगनी, हरे और पीले रंगों की ऐसी जुगलबंदी थी, जिसे देखकर लग रहा था कि सूरज ने बादलों को ही सतरंगी लिबास पहना दिया हो। दरअसल, जब सूरज की रोशनी बादलों के बीच छिपी पानी के बूंदों या फिर बर्फ के क्रिस्टल से टकराती है, तो उसकी रोशनी बिखर जाती है और इंद्रधनुषी पैटर्न बन जाता है। देखें वीडियो...
आसमान में अद्भुत नजारा
टेक्निकल भाषा में इसे 'क्लाउड इरिडेसेंस' कहा जाता है। हालांकि, इस तरह के नजारे अक्सर नहीं दिखाई देते हैं। लेकिन, जब दिखते हैं लोग दंग रह जाते हैं। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि यह नजारा तो किसी हसीन सपने जैसा है। कुछ का कहना है कि इस नजारे को देखकर दिन बन गया। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा जरूर बताएं।
