वायरल न्यूज़

इस कारण रोबोट की फ्लाइट हो गई लेट, तो एयरपोर्ट पर मचाया धमाल, Viral Video में देखें पूरा मामला

viral video: सोशल मीडिया पर एक मामला काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक रोबोट के कारण फ्लाइट हो गई। इतना ही नहीं रोबोट ने एयरपोर्ट पर जमकर धमाल मचाया।

Image

रोबोट के कारण फ्लाइट लेट (तस्वीर साभार- @elite.event.robotics)

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं सोशल मीडिया पर कई तरह के मामले वायरल होते रहते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, एक रोबोट (Robot Video) के कारण एक घंटे फ्लाइट लेट हो गई। इतना ही नहीं उस रोबोट ने एयरपोर्ट पर जमकर धमाल भी मचाया और लोगों का मनोरंजन भी किया। अब यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

    दरअसल, अमेरिका में साउथवेस्ट एयरलाइंस की एक फ्लाइट एक घंटे से ज़्यादा लेट हो गई, उसका कारण था एक रोबोट। बताया जाता है कि 70 पाउंड का रोबोट बेबॉप, जो एक ह्यूमनॉइड रोबोट है, काम के सिलसिले में कैलिफोर्निया के ओकलैंड से सैन डिएगो जा रहा था। लेकिन, उड़ान भरने से पहले ही वह सवालों और सुरक्षा जांच का केंद्र बन गया। डलास स्थित एलीट इवेंट रोबोटिक्स टीम ने रोबोट के लिए एक अलग सीट खरीदी थी, क्योंकि उसका ट्रांसपोर्ट केस चेक किए गए सामान के लिए बहुत भारी माना गया था। बेबॉप को जैसे ही सीट पर बिठाया गया, तो फ्लाइट अटेंडेंट ने रोबोट की लिथियम बैटरी के बारे में सवाल पूछना शुरू कर दिया। बाद में पता चला कि बैटरी का आकार कानूनी सीमा से ज्यादा है और उसे जब्त कर लिया गया। साउथवेस्ट एयरलाइंस ने कहा कि बेबॉप की लिथियम बैटरी एयरलाइन द्वारा निर्धारित अधिकतम अनुमति आकार से अधिक थी, जिसके कारण फ्लाइट देरी हुई। देखें वीडियो...

    रोबोट के कारण फ्लाइट लेट

    अब यह मामला लोगों के बीच छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर वायरल हुई लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया देने लगे। कुछ लोगों का कहना है कि रोबोट बनाने वाली टीम ने शायद मुफ्त पब्लिसिटी पाने के लिए जानबूझकर इसे फ्लाइट में लाया होगा। एक ने लिखा- अगर किसी रोबोट को फर्स्ट क्लास सीट मिल जाए तो मैं पागल हो जाऊंगा। कुछ का कहना था कि यह सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है। आज से पहले भी उनके पास इस रोबोट को ले जाने का एक तरीका था जिसमें सीट की जरूरत नहीं थी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article