वायरल न्यूज़

Video: पति नहीं गाता था गाना तो थाने पहुंच गई पत्नी, फिर पुलिसकर्मियों के सामने जो हुआ देखकर दंग रह जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 22, 2023, 11:49 AM IST

Husband Wife Video: एक पत्नी अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंचती है। पहले तो पुलिसवालों को समझ नहीं आता है कि झगड़ा करने की यह क्या वजह है? पुलिस महिला के पति को थाने बुला लेती है। इसके बाद पुलिस के सामने ही पति अपनी पत्नी के लिए जो करता है, उसने सबको हैरान कर दिया।

Image

हसबैंड वाइफ का झगड़ा (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • हैरान करने वाला वीडियो आया सामने
  • पत्नी के लिए गाना नहीं गाता था पति
  • शिकायत लेकर थाने पहुंच गई महिला

Husband Wife Video: पति और पत्नी के बीच अक्सर नोक-झोंक होती रहती है। कहते हैं कि जहां दो बर्तन होंगे, वहां बर्तन के खनकने की आवाज तो आएगी ही। हालांकि, कई बार यह झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि मामला पुलिस-कचहरी तक पहुंच जाता है। कई बार इन झगड़ों के पीछे की वजह बहुत ही ज्यादा फनी होती है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग काफी मजे ले रहे हैं।

वीडियो देखकर आ जाएगा मजा

वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी अपनी पति की शिकायत लेकर थाने पहुंच जाती है। पत्नी की शिकायत होती है कि उसका पति उसके लिए गाना नहीं गाता है। इसके बाद पुलिसवालों के सामने जो हुआ, उसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। पति-पत्नी के बीच इस झगड़े को सुनकर पुलिस वाले भी चौंक जाते हैं। पुलिसवालों को समझ नहीं आता है कि झगड़ा करने की यह क्या वजह है? इसके बाद पुलिस पति को थाने बुला लेती है। फिर पुलिस के सामने ही पति अपनी पत्नी के लिए गाना गाने लगता है। देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल सामने आने के बाद यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। आप देख सकते हैं कि पत्नी की शिकायत पर पति को थाने बुलाया जाता है। इसके बाद पति पुलिसकर्मियों के सामने ही अपनी पत्नी के लिए गाना गाने लगता है। भरी सभा में पति अपनी पत्नी को मनाने के लिए आतिफ असलम का गाना 'दहलीज पर मेरे..' गाता है। इस दौरान उसकी पत्नी सामने खड़ी होती है और धीरे-धीरे खुश हो जाती है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आखिरकार दोनों का झगड़ा शांत हो जाता है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का और कहां का है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article