वायरल न्यूज़

Video: गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए ले गया बोट पर, तभी समंदर में गिर गई अंगूठी, फिर जो हुआ..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 29, 2022, 03:56 PM IST

Shocking Video: बॉयफ्रेंड अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए समुद्र के बीचों-बीच गया था। वह बोट पर अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने ही जा रहा होता है और अपनी पॉकेट से जैसे ही अंगूठी निकालने वाला होता है। अंगूठी उसकी हाथों से छूटकर समुद्र में चली जाती है।

Image

समुद्र में प्रपोजल (फेसबुक)

KEY HIGHLIGHTS
  • गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने पहुंचा समुद्र के बीचो-बीच
  • जेब से निकालते समय समुद्र में चली गई अंगूठी
  • अंगूठी पकड़ने के लिए समुद्र में ही कूद गया बॉयफ्रेंड

Shocking Video: लोग अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए तरह-तरह के रोमांचकारी तरीके अपनाते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए बोट पर लेकर जाता है। इस दौरान उसकी अंगूठी समुद्र में गिर जाती है। फिर जो होता है उसे देखकर आपके हाथ-पांव कांप जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अंगूठी समुद्र में गिरती है, शख्स उसे पकड़ने के लिए समुद्र में कूद जाता है।

अंगूठी बचाने के लिए समुद्र में कूदा शख्स

यह घटना फ्लोरिडा के रहने वाले शख्स स्कॉट क्लेन के साथ घटी। दरअसल, वह अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए समुद्र के बीचों-बीच लेकर गया था। इसके बाद बोट पर अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने जा रहा होता है। वह अपनी पॉकेट से जैसे ही अंगूठी निकालने वाला होता है। अंगूठी उसकी हाथों से छूटकर समुद्र में चली जाती है। इसके बाद शख्स 'आव देखता है न ताव' सीधे समुद्र में कूद जाता है। यह नजारा देखकर गर्लफ्रेंड की सांस हलक में अटक जाती है। वह काफी खौफ में आ जाती है। देखें वीडियो-

यहां सबसे अच्छी बात यह होती है कि समुद्र में गोता लगाते ही किस्मत से उसकी अंगूठी उसे मिल जाती है। इसके बाद उसे लेकर वह वापस बोट पर आता है और फिर घुटनों के बल बैठकर गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता है। इतने सारे ड्रामों के बाद गर्लफ्रेंड उसका प्रपोजल स्वीकार कर लेती है और फिर दोनों एक-दूसरे को किस करते हैं। घटना के बारे में मिस्टर क्लेन ने बताया, 'उनकी पिछली जेब में अंगूठी रखी हुई थी। जब वह उसे निकालने लगे तो बॉक्स का कोना उनकी जेब में फंस गया और वह बॉक्स जेब से गिर गया।' वीडियो को खुद क्लेन ने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article