वायरल न्यूज़

Video: अपनी होने वाली दुल्हनिया को दहेज देगा ये लड़का, बस शादी के लिए रखी एक 'अनोखी' शर्त

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 28, 2023, 04:15 PM IST

Ajab Gajab News: वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक किसी बाजार में पोस्टर लिए खड़ा है। इस पोस्टर में उसने जो लिखवाया है, वह पढ़कर लोग हैरान हो रहे हैं। पोस्टर में युवक ने ऐसे नियम और शर्तें लिखवाई हुई हैं कि उसे कैसी लड़की चाहिए।

Image

युवक का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो
  • अपने हाथ में पोस्टर लिए खड़ा दिखा युवक
  • शादी के लिए युवक ने रखी अजीब शर्त

Ajab Gajab News: शादियों में अक्सर देखा जाता है कि दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे को ढेर सारा दहेज देते हैं। कई बार दुल्हन के घर वाले खुशी से दहेज देते हैं तो कई बार दूल्हे के घरवालों की डिमांड पर दहेज देते हैं। दूसरी तरफ एक ऐसा लड़का है, जो दुल्हन को दहेज देने की बात कह रहा है। हालांकि, इस लड़के की बहुत ही अनोखी शर्त है। दूल्हे का कहना है कि अगर उसे सरकारी नौकरी वाली दुल्हन मिलती है तो वह खुद दहेज देगा। यह युवक एक पोस्टर लेकर सड़क पर नजर आ रहा है। इस पोस्टर में युवक ने ऐसी ही बात लिखवाई है।

लड़के का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक किसी बाजार में पोस्टर लिए खड़ा है। इस पोस्टर में उसने जो लिखवाया है, वह पढ़कर लोग हैरान हो रहे हैं। पोस्टर में युवक ने ऐसे नियम और शर्तें लिखवाई हुई हैं कि उसे कैसी लड़की चाहिए। वीडियो को सुशांत नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'शादी के लिए सरकारी नौकरी वाली लड़की चाहिए, दहेज मैं दे दूंगा।' वीडियो के अनुसार, युवक मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का है। वह इस तरह के अजीबोगरीब पोस्टर को लिया दिखाई देता है। देखें वीडियो-

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि युवक सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए ऐसा कर रहा है। वहीं कई लोग कह रहे हैं कि युवक को सच में ऐसी लड़की चाहिए। युवक ने पोस्टर में साफ लिखवाया है कि उसे सरकारी नौकरी करने वाली लड़की ही चाहिए। वह उसी से शादी करेगा और ऐसी लड़की मिलने पर उसे खुद दहेज देगा। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि लड़का ऐसा सिर्फ मजाक करने के लिए कह रहा था या सच में यही चाहता था।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article