वेब सीरीज

Anjali Arora ने कानपुर इवेंट से बीच में जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'कच्चा बादाम' गाने से परेशानी नहीं...

Anjali Arora Open Up On Kanpur Event: 'लॉकअप' से सुर्खियां बटोरने वाली अंजलि अरोड़ा चंद दिनों पहले कानपुर इवेंट को लेकर चर्चा में आ गई थीं। वहीं अब उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

Anjali Arora ने कानपुर इवेंट पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Anjali Arora Open Up On Kanpur Event: 'लॉकअप' फेम अंजलि अरोड़ा अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अंजलि अरोड़ा को उनके 'कच्चा बादाम' सॉन्ग पर डांस के लिए भी खूब जाना जाता है। लेकिन चंद दिनों पहले अंजलि अरोड़ा अपने कानपुर इवेंट के लिए सुर्खियों में आ गई थीं। दरअसल, अंजलि अरोड़ा कानपुर में आयोजित हुए इवेंट का हिस्सा बनीं, लेकिन चंद मिनट में ही वह वहां से चली गईं। उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट टीम पर तो अपनी भड़ास निकाली ही, साथ ही डीजे द्वारा 'कच्चा बादाम' गाना चलाने पर भी गुस्सा जाहिर किया। अंजलि अरोड़ा के इवेंट से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसे लेकर दावा किया गया कि एक्ट्रेस 'कच्चा बादाम' गाने से नाराज होकर इवेंट से चली गईं। अंजलि अरोड़ा के बीच में इवेंट छोड़ने पर मैनेजमेंट टीम ने भी वीडियो जारी किया और बताया कि एक्ट्रेक के कारण उनका 20 लाख का नुकसान हुआ है और वे इस चीज पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: इवेंट में फूटा Anjali Arora का गुस्सा, महज 12 मिनट में छोड़ा स्टेज, चिल्लाते हुए बोलीं- 'बुलाओ ऑर्गेनाइजर को'

    लेकिन अब इन मामलों को लेकर अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका कानपुर के लोगों का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। अंजलि अरोड़ा ने वीडियो में ये भी बताया कि उन्हें 'कच्चा बादाम' गाने से परेशानी नहीं है, क्योंकि इस गाने से ही उनकी पहचान बनी है। अंजलि अरोड़ा ने इस बारे में कहा, "अंजलि अरोड़ा ने वीडियो में कहा, "मैं कई दिनों से इस मामले पर अपनी बात रखना चाहती थी। लेकिन मेरे लगातार इवेंट्स चल रहे थे और सभी इवेंट्स अच्छे गए। लेकिन मेरा पक्ष जानना भी आपका अधिकार है। जो लोग भी मुझसे वहां मिलने आए थे, आप लोगों का प्यार कॉन्ट्रैक्ट और पैसे से बहुत बड़ा है। लेकिन मेरी भी गरिमा है और आत्मसम्मान है। मेरी सुरक्षा उतनी ही जरूरी है, जितनी किसी दूसरी लड़की की है। मैं कानपुर में अपने फैंस से मिलने गई थी, विवाद का हिस्सा बनने नहीं। जब मैं कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंची तो जो गाड़ी मेरे लिए भेजी गई, उसमें पहले से ही तीन आदमी बैठे थे। जब मैं होटल पहुंची तो लॉबी में पहले ही लोग मौजूद थे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sorab Bedi ने निहारिका को कभी नहीं किया डेट! खुद किया खुलासा, डेलनाज संग एज गैप पर बोले- उससे सुंदर लड़की...

    अंजलि अरोड़ा यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा कि 25-30 लोग मुझे मेरे कमरे तक छोड़ने आए और जब मैंने खाना ऑर्डर किया तो वेटर के साथ 3 लोग जबरन मेरे कमरे में घुस आए। अंजलि ने कहा, "हर 10 मिनट में मेरे कमरे की बेल बज रही थी। मैंने शो में कहा था कि अगर कानपुर में ऐसा ही बर्ताव होगा तो कोई कलाकार यहां नहीं आएगा। आज मैं इस बात को बिल्कुल साफ करना चाहती हूं। मैंने ये बात कानपुर की जनता के लिए नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए बोली थी जो मेरे साथ आपत्तिजनक बर्ताव कर रहे थे।"

    अंजलि अरोड़ा ने वीडियो में आगे कहा कि मैंने कानपुर का विरोध नहीं अपने अपमान का विरोध किया था। अगर मेरी किसी भी बात से कानपुर के लोगों को ठेंस पहुंचा है तो मैं दिल से अफसोस करती हूं। मैं भी किसी की बेटी हूं, मेरा परिवार है और मुझे भी डर लगता है। मैं वहां स्टेज पर परफॉर्म करने गई थी, लेकिन वहां मेरे साथ जो कुछ भी हुआ। किसी भी कार्यक्रम में कलाकारों की सुरक्षा और दर्शकों की सुरक्षा बहुत जरूरी होती है। अंजलि अरोड़ा ने 'कच्चा बादाम' गाने पर कहा, "वो गाना मेरी पहचान से जुड़ा है और इसी के जरिए लोगों ने मुझे प्यार दिया है। मैं उस प्यार का अपमान क्यों करूंगी?"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article