वायरल न्यूज़

Video: पाकिस्तान में भगवान भोलेनाथ की धूम! लड़के ने 'जय जय शिवशंकर' गाने पर हाथ जोड़कर किया डांस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 2, 2023, 11:10 AM IST

Dance on Jai Jai Shivshankar Song: एक पाकिस्तानी युवक का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को खुद युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसमें वह भगवान भोलेनाथ के गाने पर हाथ जोड़कर नाचता दिख रहा है।

Image

भोलेनाथ डांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी लड़के ने जय जय शिवशंकर गाने पर किया डांस
  • भगवान भोलेनाथ के गाने पर हाथ जोड़कर किया डांस
  • सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

Viral Video: बॉलीवुड के गाने भारत में ही नहीं बल्कि सरहद पार पाकिस्तान में भी काफी लोकप्रिय हैं। इसी कड़ी में भगवान भोलेनाथ का गाना पाकिस्तान में धूम मचा रहा है। भगवान भोलेनाथ के गाने पर एक पाकिस्तानी युवक जमकर डांस करता नजर आ रहा है। इस युवक का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को खुद युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसमें वह भगवान भोलेनाथ के गाने पर हाथ जोड़कर नाचता दिख रहा है।

'जय जय शिव शंकर' गाने पर डांस

वीडियो में देख सकते हैं कि पाकिस्तानी लड़का शादी के मौके पर डांस फ्लोर पर कुर्ता-पायजामा पहनकर डांस कर रहा है। इस लड़के के आस-पास काफी लोग खड़े नजर आ रहे हैं। लोग लड़के के डांस पर जमकर तालियां बजा रहे हैं। खास बात यह है कि पाकिस्तानी लड़का बॉलीवुड फिल्म 'वार' के सुपरहिट गाने 'जय जय शिव शंकर' पर अपने डांस का जलवा दिखा रहा है। इस गाने पर वह हाथ जोड़कर डांस कर रहा है। जय जय शिवशंकर गाने पर वह जिस तरह से डांस कर रहा है, वह यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि युवक एक्टर रितिक रोशन के स्टाइल को भी कॉपी कर रहा है। वीडियो को युवक ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसके साथ उसने कैप्शन में लिखा, 'हम हीरो बनकर नाचेंगे।' युवक ने साथ ही लोगों से गेस करने को कहा है कि गाना किस मूवी का है। वीडियो जैसे ही पोस्ट किया गया, यह जमकर वायरल हो गया। इंस्टाग्राम हैंडल देखकर पता चल रहा है कि लड़का कराची का रहने वाला है। वह अमेरिका में शादी में शामिल होने पहुंचा है। वीडियो पर भारतीय यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article