वायरल न्यूज़

सिर्फ ग्राउंडेड शॉट ही नहीं मारते बल्कि ग्राउंडेड इंसान भी हैं हार्दिक पांड्या, लखनऊ से पैदल चलकर आए फैन से खुद जाकर मिले

हार्दिक पांड्या से मिलने लखनऊ से मुंबई पहुंचे फैन को निराश नहीं होना पड़ा। हार्दिक खुद उससे मिलने पहुंचे और वापसी के सफर के लिए टिकट का इंतजाम भी करवाया।

Image

हार्दिक पांड्या से मिलने लखनऊ से पैदल चलकर मुंबई पहुंचा फैन (X/@ranajeetendra4)

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी अपने खेल से लोगों का दिल जीतते हैं, लेकिन असली पहचान उनके व्यवहार से भी बनती है। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का एक ऐसा ही अंदाज सोशल मीडिया (Social Media) पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि लखनऊ से मुंबई अपने पसंदीदा खिलाड़ी से मिलने पहुंचे एक फैन को हार्दिक ने निराश नहीं किया। उन्होंने न सिर्फ उससे मुलाकात की, बल्कि उसकी वापस जाने के लिए भी टिकट का इंतजाम करवाया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

फैन की मेहनत को हार्दिक ने समझा

अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलने का सपना कई फैंस देखते हैं। कुछ लोग इसके लिए लंबा सफर तय करते हैं, तो कुछ घंटों तक अपने पसंदीदा खिलाड़ी का इंतजार करते हैं। ऐसे में अगर खिलाड़ी खुद आगे बढ़कर फैन से मिले, तो वह पल उसके लिए बेहद खास बन जाता है।

इस वायरल वीडियो के मुताबिक, एक फैन हार्दिक पांड्या से मिलने के लिए लखनऊ से मुंबई पहुंचा था। वह अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलना चाहता था। जब हार्दिक को इस बात का पता चला, तो उन्होंने फैन को निराश करने के बजाय उससे मिलने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि हार्दिक खुद गाड़ी लेकर फैन से मिलने पहुंचे।

वापसी के सफर की भी की चिंता

इस वीडियो (Video) के मुताबिक, हार्दिक ने उसकी वापसी की टिकट का इंतजाम करवाने में मदद की। वीडियो में उन्हें अपने फैन से यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि वह वापस ट्रेन से जाना चाहता है या फ्लाइट से, यह बता दे। उसके हिसाब से सफर का इंतजाम कर दिया जाएगा। इसके अलावा हार्दिक को अपने फैन से यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि क्या वे उसके लिए कुछ कर सकते हैं? मतलब कि हार्दिक ने अपने फैन को यह भी भरोसा दिलाया कि अगर उसे किसी और मदद की जरूरत होगी तो वे जरूर उसकी मदद करना चाहेंगे। हार्दिक पांड्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उनके फैन्स समेत तमाम लोग उनके इस व्यवहार की तारीफ की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article