वायरल न्यूज़

Viral Video: बॉक्सिंग प्रेक्टिस के लिए बच्चे ने निकाला जुगाड़ु टेक्निक, वीडियो देख मोटिवेट हुए लोग

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 11, 2023, 11:06 AM IST

अगर आप सोशल मीडिया चेक करें तो आपको आए दिन तरह-तरह के वीडियोज देखने को मिल जाएंगे। कई दफा हमें ऐसे मजेदार वीडियोज देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देख हम लोट पोट हो जाते हैं तो कई दफा ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं जो हमें मोटिवेट कर देते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखा आप खुद को मोटिवेट करने से नहीं रोक पाएंगे।

Image

बॉक्सिंग प्रेक्टिस के लिए बच्चे ने निकाला जुगाड़ु टेक्निक (Source:Instagram)

अगर आप सोशल मीडिया चेक करें तो आपको आए दिन तरह-तरह के वीडियोज देखने को मिल जाएंगे। कई दफा हमें ऐसे मजेदार वीडियोज देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देख हम लोट पोट हो जाते हैं तो कई दफा ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं जो हमें मोटिवेट कर देते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखा आप खुद को मोटिवेट करने से नहीं रोक पाएंगे।

वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है कि गरीबी और अभाव में रहने के बावजूद दो छोटे बच्चे बॉक्सिंग प्रैक्टिस कर रहे हैं। वीडियो किसी पार्क का है जहां दो बच्चे बॉक्सिंग प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक बच्चा प्रैक्टिस के जरिए बॉक्सिंग पंच और किक को मजबूत कर रहा है तो वहीं दूसरा बच्चा चप्पलों के सहारे सामने वाले किक और पंच से बचता दिख रहा है। बच्चे के इस जुगाडु प्रैक्टिस को देख आपको भी मोटिवेशन मिलेगी।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर strikingpadwork नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 2.32 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा नो एक्सक्यूज। इस वायरल वीडियो पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है आवश्यकता ही आविष्कार की जननी होती है, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये टेक्निक काफी जबरदस्त है और इनके जुगाड़ ने मुझे प्रभावित किया है।’

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article