वायरल न्यूज़

Video: बिजनेसमैन को खा गया था विशालकाय मगरमच्छ, पेट चीरकर निकाली गई बॉडी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक बेहद ही चौंका देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना ने लोगों को हिला कर रख दिया है।

Image

पुलिस ने मगरमच्छ को किया एयरलिफ्ट (X/@CollinRugg)

पानी का सबसे खूंखार जानवर मगरमच्छ को माना जाता है। इसके खूंखारपन का अंदाजा आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस घटना के वीडियो से लगा सकते हैं। जहां एक मगरमच्छ ने 59 साल के एक शख्स को अपना निवाला बनाकर उसे निगल गया। इस घटना की चर्चा अब सोशल मीडिया पर चारों तरफ हो रही है।

लापता बिजनेसमैन की डेड बॉडी मगरमच्छ के पेट से निकला

इस घटना का एक वीडियो (Video) सोशल साइट एक्स पर @CollinRugg नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में इस घटना से जुड़ी जानकारी भी दी गई है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया रहा है कि यह घटना दक्षीण अफ्रीका की है। दरअसल, यहां की पुलिस ने एक मगरमच्छ को एयरलिफ्ट किया, जिसके पेट के अंदर एक 59 साल के बिजनेसमैन के डेड बॉडी के कुछ अवशेष मिलने की आशंका जताई गई थी।

ये भी पढ़ें:

पानी के तेज बहाव में बह गई थी बिजनेसमैन की गाड़ी

इस बिजनेसमैन का नाम गैब्रिएल बटिस्टा (Gabriel Batista) था। बताया जा रहा है कि वे भारी बारिश और बाढ़ के दौरान अपने वाहन के साथ पानी में बह गए थे। गैब्रिएल ने एक भरे हुए पुल को पार करने की कोशिश की थी। लेकिन तेज बहाव के कारण उनकी गाड़ी पानी में बह गई और वह नदी में गिर गए। जिसके बाद से गैब्रिएल लापता हो गए थे। कुछ समय बाद पुलिस ने ड्रोन की मदद से एक मगरमच्छ पर शक जताया। पुलिस को लगा कि मगरमच्छ ने गैब्रिएल को निगल लिया है।

मगरमच्छ का पेट चीरकर अंदर देखा तो दंग रह गई पुलिस

स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने मगरमच्छ को पहले मार गिराया फिर उसे हेलीकॉप्टर से उठाकर बाहर लाया गया। बाद में जांच के लिए मगरमच्छ का पेट खोला गया। जहां पुलिस को जांच में मगरमच्छ के पेट से इंसानी अवशेष मिले, जिनमें एक अंगूठी भी थी, जो गैब्रिएल बटिस्टा (Gabriel Batista) की बताई जा रही है। वायरल वीडियो (Viral Video) के कैप्शन में यह भी बताया गया है कि उस मगरमच्छ के पेट से छह जोड़ी जूते भी मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हो ना हो बाढ़ में कई और भी लोग इस हादसे का शिकार हुए होंगे।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article