पाकिस्तान अक्सर अपने अजीबोगरीब कारनामों के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर पकिस्तान से ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं। जो उनकी बेइज्जती का कारण बनती है। हाल में एक ऐसाही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद एक बार फिर से पाकिस्तान की चिंदीचोरी का अंदाजा इंटरनेट की जनता को लग गई।
ये भी पढ़ें:
पाकिस्तान के लाहौर का बताया जा रहा यह मामला
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @bt1jj नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में मामला पाकिस्तान के लाहौर का बताया जा रहा है। साथ ही इस मामले को लेकर कुछ जानकारी भी दी गई है। बताया जा रहा है कि हाल में ही लाहौर से एक अजीबोगरीब समस्या सामने आई। जहां कई लोगों को अचानक इंटरनेट की दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर बार-बार नेटवर्क क्यों बंद हो रहा है।
इंटरनेट बंद होने की वजह ने सबको कर दिया हैरान
शुरुआत में तो लोगों को लगा कि शायद कोई तकनीकी खराबी की वजह से इंटरनेट काम नहीं कर रहा है लेकिन जब इस मामले की जांच की गई तो असली वजह सामने आई, जिसने सबको चौंका कर रख दिया। दरअसल, यहां कुछ चोर इंटरनेट की फाइबर ऑप्टिक केबल काटकर ले जा रहे थे। इसी केबल की वजह से इंटरनेट चलता है, लेकिन चोरों को यह बात पता चल गई थी कि ये केबल कबाड़ (स्क्रैप) में काफी महंगी बिकती हैं। बस फिर क्या था, उन्होंने इन्हें काटकर बेचने का काम शुरू कर दिया।
इसका असर यह हुआ कि पूरे इलाके में इंटरनेट बार-बार बंद होने लगा। लोगों का काम रुक गया, ऑनलाइन पढ़ाई और बिजनेस हर एक चीज पर गहरा असर पड़ा। जब यह बात सामने आई, तो लोग हैरान रह गए कि इंटरनेट बंद होने की वजह कोई तकनीकी समस्या नहीं, बल्कि चोरी थी। जहां कुछ पैसों की लालच में चोरों की यह हरकत हजारों लोगों के लिए मुसीबत बन गई।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
