वायरल न्यूज़

Video: जोड़-तोड़ करके शख्स ने पुरानी साइकिल को बना दी ई-बाइक, जुगाड़ देख इंटरनेट की जनता रह गई दंग

जुगाड़ के वीडियो तो आपने अब तक सोशल मीडिया पर बहुत देखे होंगे लेकिन इस जुगाड़ का लेवल शायद ही कोई मैच कर पाएगा। फिलहाल इसका वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है।

Image

सड़क पर पुरानी साइकिल से बनी ई-बाइक को दौड़ाते दिखा शख्स (X/@iiamirfanali)

सोशल मीडिया पर जुगाड़ के एक से एक वीडियो (Video) वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देखने के बाद यह कहने में कोई दो राय नहीं है कि भारत एक जुगाड़ प्रधान देश है। यहां लोग हर एक मुश्किल काम को अपने अनोखे जुगाड़ और क्रिएटिविटी से आसान और बहुत ही अनोखा बना देते हैं। हाल में इसका एक जीता-जागता उदाहरण इस वक्त सोशल मीडिया पर बखूबी देखने को मिल रहा है। जहां एक शख्स ने अपने जुगाड़ के दम पर एक पुरानी साइकिल को इलेक्ट्रिक बाइक में बदल दी।

पुरानी साइकिल से बनी ई-बाइक फर्राटे भरते आई नजर

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप उस शख्स को सड़क पर पुरानी साइकिल से बनी ई-बाइक पर बैठकर फर्राटे भरते देख सकते हैं। शख्स के पीछे आ रहे एक वाहन सवार ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप उस वाहन सवार को उस शख्स से बात करते हुए सुन सकते हैं। वीडियो में उसे उस शख्स से यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि इस साइकिल को बनाने में कितना पैसा लगा? शख्स बताता है कि इस साइकिल को बनाने में 19000 रुपए लगे हैं।

ये भी पढ़ें:

इस अनोखी साइकिल के फिचर्स भी जान लें आप

फिर वह वाहन सवार आगे पूछता है कि एक बार में कितनी दूर तक चल सकती है ये साइकिल? इस पर वह शख्स जवाब देते हुए कहता है कि एक बार में इस साइकिल से आप 45 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकते हैं और इसे चार्ज होने में करीब 45 मिनट लगते हैं। फिर वह वाहन सवार उस शख्स के इस अनोखे जुगाड़ की तारीफ कर आगे चलते बनता है।

वीडियो देख लोगों ने की शख्स की तारीफ

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @iiamirfanali नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां लोग उस शख्स के जुगाड़ की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, "यह देखकर तो अमेरिका भी अब कुछ नहीं बोलेगा।" दूसरे ने लिखा, "यह तो गजब हो गया भाई! हमको लगता है इस जुगाड़ के बाद लोग अब मोटरसाइकिल खरीदना बंद कर देंगे।" तीसरे ने लिखा, "बहुत सारे पुराने लोग ऐसे हैं, जो साइकिल तो अच्छी चला लेते हैं लेकिन बाइक चलाने में उन्हें डर लगता है। उनके लिए यह बहुत ही बढ़िया तकनीक है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article