वायरल न्यूज़

Viral Video: कच्चा बादाम के बाद मार्केट में आया ये शख्स, भेलपुरी बेचने का ऐसा स्टाइल कभी देखा नहीं होगा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 23, 2023, 05:08 PM IST

Man Sells Bhelpuri in Unique Style: सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको कच्चा बादाम वाले शख्स की याद आ जाएगी। इस वीडियो को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Image

अनोखे स्टाइल में भेलपुरी बेचने का वीडियो वायरल (Image Credit : patel__ji_20/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • कच्चा बादाम के बाद मार्केट में आया ये शख्स
  • भेलपुरी बेचने का स्टाइल बेहद कमाल
  • स्टाइल देखते ही फिदा हो जाएंगे आप

Man Sells Bhelpuri Like Kacha Badam Style: साल-दो साल पहले इंटरनेट पर एक शख्स वायरल (Viral Video) हुआ था, जो कच्चा बादाम गाना गाकर अपना सामान बेचा करता था। उसके बाद कच्चा बादाम (Kacha Badam Song) गाना में मार्केट में आया और लोगों को काफी पसंद भी आया। इस पर काफी सेलिब्रिटियों रील्स भी बनाया था। इसके बाद कच्चा बादाम गाने वाला यह शख्स काफी वायरल हुआ। लेकिन अब मार्केट कुछ नया आ गया है, जिसे देखने के बाद आपको कच्चा बादाम वाले भाई साहब की याद जरूर आ जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स भेलपुरी सेवपुरी बेचता हुआ नजर आ रहा है, जिसके बेचने का स्टाइल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सामान बेच रहा यह शख्स बच्चे की रोने की आवाज निकालकर सामान बेच रहा है, जो काफी मजेदार भी लग रहा है। ऐसे में कई यूजर्स इस पर रियक्ट भी कर रहे हैं और उसकी तुलना कच्चा बादाम वाले शख्स से भी कर रहे हैं। वीडियो में आप साफतौर पर देख पाएंगे कि शख्स अपने मुंह से किस प्रकार आवाज निकाल रहा है।

अनोखे स्टाइल में भेलपुरी बेचने का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि हमारे देश में टैलेंट की कमी नहीं है, इसे तो रोता बच्चा देख चुप हो जाए। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि कच्चा बादाम वाले के बाद भाई तेरा ही नंबर है। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'patel__ji_20' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article