Dance Video On 'Billo Rani' Song: इंटरनेट पर यूं तो हर रोज कई डांस वीडियो (Dance Viral Video) वायरल होते हैं लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। ये वीडियो इतना मजेदार और जबरदस्त है कि लोग इसे देखते रह जा रहे हैं, लेकिन फिर भी उनका मन नहीं भर रहा है। ये वीडियो इधर बीच इंटरनेट पर काफी छाया हुआ है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स 'बिल्लो रानी' गाने पर बड़ा ही जबरदस्त डांस करता नजर आ रहा है। अपने इस डांस में उसने कथक का मिक्स अप किया है, जो इस डांस को और भी जबरदस्त बना रहा है। ऐसे में शख्स ना तो कोई स्टेप भूला और ना ही अपने डांस में कोई कमी आने दी। ये डांस वीडियो इतना जबरदस्त है कि आपको बिपाशा बसु की याद आ जाएगी। शख्स ने तो बिपाशा को भी फेल कर दिया है। बता दें, इस शख्स का नाम अधिकारी सोमू कुणाल है, जो कमाल के डांसर हैं। इससे पहले भी उनके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।
'बिल्लो रानी' गाने पर जबरदस्त डांस वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि शख्स ने बेहतरीन डांस के साथ-साथ जबरदस्त का एक्सप्रेशन भी दिया है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि भाई तो कमाल का डांसर है। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'dumbest_man1811' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
