वायरल न्यूज़

Video: दो सांडों की लड़ाई शांत करवाने पहुंचा था शख्स, खुद को ही मिल गया जिंदगीभर का दर्द

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 27, 2022, 06:02 PM IST

Viral Video: दो सांडों के बीच अगर लड़ाई हो रही हो तो उनके नजदीक जाना भी नहीं चाहिए। हालांकि, कुछ लोग अपने आपको तुर्रम खां समझते रहते हैं। उन्हें चुहलबाजी करने में मजा आता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही शख्स सांडों की लड़ाई शांत करने पहुंचता है। एक सांड पूरे गुस्से में आ जाता है।

Image

सांडों की लड़ाई

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दो सांडों में हो रही थी जमकर लड़ाई
  • बीच-बचाव करने पहुंच जाता है शख्स
  • शख्स को ही उठाकर पटक देता है सांड

Viral Video: जब दो सांड सड़क पर जमकर लड़ते हैं तो ज्यादातर लोग दूर खड़े होकर तमाशा देखते हैं। कोई भी उनके नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। सांड जब लड़ते हैं तो वह यह नहीं देखते कि आस-पास कौन है और किसको लगेगी। उन्हें बस अपनी लड़ाई से मतलब होता है और वह खूंखार तरीके से एक-दूसरे पर हमला करते हैं। दो सांडों के बीच अगर लड़ाई हो रही हो तो उनके नजदीक जाना भी नहीं चाहिए। हालांकि, कुछ लोग अपने आपको तुर्रम खां समझते रहते हैं। उन्हें चुहलबाजी करने में मजा आता है।

सांडों की लड़ाई शांत करने पहुंचा था शख्स

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो सांडों की लड़ाई के बीच एक शख्स पहुंच जाता है। जहां बाकी लोग दूर खड़े होकर सांडों की लड़ाई देखते रहते हैं, वहीं यह शख्स उनके नजदीक पहुंचकर लड़ाई शांत करवाने लगता है। इसके बाद जो होता है, वह देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही शख्स सांडों की लड़ाई शांत करने पहुंचता है। एक सांड पूरे गुस्से में आ जाता है। इसके बाद वह शख्स को ऐसा उठाकर पटकता है, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी। देखें वीडियो-

वीडियो को @TheBest_Viral नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं दो सांड़ सड़क के बीच में लड़ रहे थे। उनकी लड़ाई देखने के लिए तमाम लोग खड़े हुए हैं। इसी बीच एक शख्स सांडों के पास पहुंच जाता है। शायद शख्स ने शराब पी हुई थी। वह लड़खड़ाते हुए सांडों के पास पहुंचता है और दोनों के बीच में खड़ा होकर उनके सिर को पकड़कर हटा देता है। शुरू में तो ऐसा लगता है कि सांडों ने शख्स की बात मानकर लड़ाई बंद कर दी है। तभी एक सांड गुस्से में उस शख्स पर ही हमला कर देता है। आप देख सकते हैं कि वह उसे अपनी सींग पर उठाता है और जमीन पर पटक देता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article