अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: इन जन्मांक वालों के लिए बन रहे तरक्की के योग, पढ़ें आज का अंकफल

Aaj Ka Ankfal 20 September 2026: अगर आप जानना चाहते हैं कि रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 20 सितंबर 2026 का अंकफल।

Image

आज का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (20 September 2026): आज 20 सितंबर 2026 है। 20 का संयुक्त अंक बहुत शुभ, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग व तार्किक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 20 का स्वामी ग्रह एकल अंक 02 है, जिसका स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा आध्यात्मिकता देता है। आज 20-09-2026 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। मंगल, चंद्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र हैं। अंक 02 के मित्र अंक 01, 09 तथा 03 हैं। आज रविवार है। अंक 02 का प्रभाव चंद्रमा से आच्छादित है। चंद्रमा अंक और भाग्य स्वामी गुरु हो तो गुरु व चंद्रमा का उपाय करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। भगवान विष्णु की उपासना करें व शिवलिंग को दुग्ध व गंगाजल से स्नान करवाने से चंद्रमा का प्रभाव सकारात्मक व सुंदर होता है। चने की दाल व चावल का दान करें। अपने जन्मांक के अनुसार आज अपना अंकफल देखें।

1. जन्मांक 01

शुभ अंक: 02 व 03

जॉब व व्यवसाय: जॉब में थोड़ा संघर्ष, लेकिन व्यवसाय में प्रगति होगी। नामांक 01 व 09 का उच्चाधिकारी आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य: नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है। आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान करें।

शुभ रंग: लाल व पीला

भाग्य प्रतिशत: 70%

2. जन्मांक 02

शुभ अंक: 01 व 09

जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 01 व 09 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। जॉब में प्रोग्रेस है। स्वास्थ्य: आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए। आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद व बैंगनी।

भाग्य प्रतिशत: 70%

3. जन्मांक 03

शुभ अंक: 01 व 02

जॉब व व्यवसाय: गुरु भाग्य स्वामी हैं। गुरु व सूर्य जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है। आज का उपाय: मिष्ठान, जल व सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग: हरा व बैंगनी।

भाग्य प्रतिशत: 60%

4. जन्मांक 04

शुभ अंक: 05 व 08

जॉब व व्यवसाय: भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु व चंद्रमा सपोर्टिंग हैं। बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में अंक 01 व 03 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए। आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल व पीला।

भाग्य प्रतिशत: 75%

5. जन्मांक 05

शुभ अंक: 04 व 06

जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में नामांक 01 व 03 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके हुए कार्य में प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय: चावल व तिल का दान करें।

शुभ रंग: लाल व पीला।

भाग्य प्रतिशत: 70%

6. जन्मांक 06

शुभ अंक: 05 व 08

जॉब व व्यवसाय: आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु व अंक 09 के स्वामी मंगल का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य: बीपी या शुगर के मरीज सावधानी बरतें। आज का उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल व नारंगी।

भाग्य प्रतिशत: 65%

7. जन्मांक 07

शुभ अंक: 04 व 08

जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में अपनी प्रगति से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है। केतु अंक के स्वामी हैं और गुरु भाग्य स्वामी हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला व सफेद।

भाग्य प्रतिशत: 65%

8. जन्मांक 08

शुभ अंक: 04 व 06

जॉब व व्यवसाय: आज का दिन जॉब में सफलता का है। इस अंक के स्वामी शनि व भाग्य स्वामी गुरु के मित्र ग्रह सूर्य का भी सपोर्ट है। शनि व मित्र ग्रह बुध व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। श्वांस व नेत्र के रोगी सावधानी बरतें। आज का उपाय: मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी व लाल।

भाग्य प्रतिशत: 65%

9. जन्मांक 09

शुभ अंक: 01 व 02

जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में मंगल व चंद्रमा का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 01 व 09 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा व नीला।

भाग्य प्रतिशत: 75%

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article