Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 20 September 2026 : 20 सितंबर 2026, रविवार को चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। राहु कुंभ, शनि मीन, गुरु और मंगल कर्क, केतु सिंह, सूर्य और बुध कन्या तथा शुक्र तुला राशि में स्थित हैं। आज रविवार होने के कारण सूर्य उपासना विशेष फलदायी रहेगी। प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। उदित सूर्य को जल अर्पित करें और श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। चंद्रमा गुरु की राशि में हैं, ऐसे में चंद्रमा और गुरु के बीज मंत्र का जप करना शुभ रहेगा। सात अन्न का दान करें और गो माता को रोटी व गुड़ खिलाएं।
मेष राशि (20 सितंबर 2026 का राशिफल)
भाग्य भाव में चंद्रमा का गोचर आपके लिए कई मामलों में सकारात्मक रहेगा। गुरु और मंगल चतुर्थ भाव में रहकर परिवार से जुड़े कुछ रुके हुए काम पूरे कराने में मदद करेंगे। बिजनेस में अच्छे लाभ की संभावना है। ज्यादा यात्रा करने से बचें। कामकाज में असत्य का सहारा न लें। युवा लव लाइफ में जरूरत से ज्यादा यात्रा और भावुकता से बचें। शुक्र सप्तम भाव में हैं, जिससे प्रेम संबंधों में समय अच्छा बीतेगा, लेकिन करियरको नजरअंदाज न करें।
आज का उपाय: जॉब में सफलता के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
शुभ अंक: 02 और 03
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृषभ राशि (20 सितंबर 2026 का राशिफल)
आज चंद्रमा अष्टम भाव में रहेंगे, इसलिए मन में कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। एक जगह स्थिर रहकर काम करना आपके लिए बेहतर होगा। ऑफिस में किसी स्टाफ के साथ विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए मेहनत करनी होगी। राहु का प्रभाव स्वास्थ्य को लेकर परेशानी दे सकता है। नौकरी में नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और लाल वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
शुभ अंक: 04 और 06
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि (20 सितंबर 2026 का राशिफल)
राशि स्वामी बुध सूर्य के साथ चतुर्थ भाव में हैं। नौकरी में प्रमोशन को लेकर आज का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। छात्रों को अपने करियरपर विशेष ध्यान देना होगा। बिजनेस में नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है और आप उस पर काम शुरू करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूरा होने की संभावना है। करियरको लेकर मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन युवा ज्यादा यात्रा करने से बचें।
आज का उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि (20 सितंबर 2026 का राशिफल)
गुरु और मंगल आपकी राशि में स्थित हैं, जबकि चंद्रमा षष्ठम भाव में हैं। नौकरी बदलने की इच्छा है तो आज नए अवसरों के लिए प्रयास कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से बिजनेस में बेहतर परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में कोई नया मोड़ आ सकता है और प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बनाए रखें। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।
आज का उपाय: भगवान गणेश की उपासना करें और सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
शुभ अंक: 01 और 03
भाग्य प्रतिशत: 55%
सिंह राशि (20 सितंबर 2026 का राशिफल)
पंचम भाव में चंद्रमा छात्रों के लिए शुभ परिणाम देंगे। स्टूडेंट्स अपने करियरमें प्रगति को लेकर खुश रह सकते हैं। नौकरी में नई पोस्ट या जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि प्यार में क्रोध से बचना होगा। टाइम मैनेजमेंट आपके लिए बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 60%
कन्या राशि (20 सितंबर 2026 का राशिफल)
राशि स्वामी बुध सूर्य के साथ आपकी राशि में स्थित हैं। जॉब बेहतर चलेगी और गृह निर्माण से जुड़े काम में प्रगति हो सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए नया बिजनेस या प्रोजेक्ट सफलता दिला सकता है। चंद्रमा चतुर्थ भाव में रहकर घर-परिवार के लिए अनुकूल रहेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में भावना और समर्पण बढ़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और लाल वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
शुभ अंक: 04 और 06
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि (20 सितंबर 2026 का राशिफल)
राशि स्वामी शुक्र व्यावसायिक कामकाज में व्यस्तता बढ़ाएंगे। चंद्रमा तृतीय भाव में रहकर प्रयासों को गति देंगे। जॉब में आपकी वर्क स्टाइल बेहतर रहेगी और अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। आज की यात्रा मन को तनाव से दूर करेगी। युवा प्रेम संबंधों में केवल शारीरिक आकर्षण को प्राथमिकता देने से बचें और भावनाओं को समझें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है।
आज का उपाय: घर से निकलने से पहले पिता और बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। तिल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और हरा
शुभ अंक: 04 और 05
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि (20 सितंबर 2026 का राशिफल)
राशि स्वामी मंगल और गुरु नवम भाव में रहकर भाग्योदय के अवसर बनाएंगे। शनि पंचम भाव में छात्रों के लिए शुभ परिणाम दे सकते हैं। चंद्रमा द्वितीय भाव में रहकर आर्थिक मामलों में सहयोग करेंगे। ऑफिस का वातावरण प्रोग्रेसिव रहेगा, हालांकि बिजनेस में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। परिवार से जुड़ी पुरानी चिंताओं का समाधान हो सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।
आज का उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर जाकर चार परिक्रमा करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 55%
धनु राशि (20 सितंबर 2026 का राशिफल)
चंद्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। गुरु और मंगल अष्टम भाव में हैं, इसलिए बिजनेस डील को लेकर पूरी तरह समर्पित होकर काम करना होगा। प्रेम जीवन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है। आंखों से जुड़ी परेशानी होने की संभावना है, इसलिए स्क्रीन टाइम और खान-पान पर ध्यान दें। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और हरे वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि (20 सितंबर 2026 का राशिफल)
जॉब को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। शनि तृतीय और गुरु सप्तम भाव में रहकर कामकाज में सहयोग देंगे। बिजनेस में काम के दबाव के कारण तनाव रह सकता है। बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर व्यवस्थित तरीके से पूरा करें। विपरीत परिस्थितियों में सकारात्मक सोच बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, हालांकि चंद्रमा द्वादश भाव में होने से आराम पर ध्यान दें। लव लाइफ सामान्य से बेहतर रहेगी।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। गाय को गुड़ खिलाएं और तिल का दान करें।
शुभ रंग: नीला और बैंगनी
शुभ अंक: 05 और 07
भाग्य प्रतिशत: 60%
कुंभ राशि (20 सितंबर 2026 का राशिफल)
बिजनेस में अचानक बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। राशि स्वामी शनि द्वितीय भाव में और चंद्रमा एकादश भाव में हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। गुरु और मंगल का प्रभाव भी लाभ के अवसर बनाएगा। स्टूडेंट्स को अपने करियरसे जुड़ी समस्याओं को क्रमबद्ध तरीके से हल करना चाहिए। प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर राहत रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें।
आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नीला और आसमानी
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि (20 सितंबर 2026 का राशिफल)
पंचम भाव में गुरु और मंगल तथा दशम भाव में चंद्रमा का गोचर करियरके लिए शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। लंबे समय से रुका कोई सरकारी कार्य अब सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य को लेकर राहत रहेगी। लव लाइफ सुंदर रहेगी और पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
आज का उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें और अनार का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और आसमानी
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
