Air Force Agniveer Vayu Admit Card: भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अब खत्म हो गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि आईएएफ द्वारा परीक्षा एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे IAF के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा और नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करना है।
कब है अग्निवीर वायु की भर्ती परीक्षा?
भारतीय वायु सेना द्वारा अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 और 23 सितंबर को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप
स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Candidate Login' टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
स्टेप 4 - स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा। विवरण की जांच करें और इसे डाउनलोड करके 2-3 कलर प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पाने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में सर्वर डाउन या तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
परीक्षा के दिन ध्यान रखने योग्य बातें
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के अलावा एक वैध मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, या ड्राइविंग लाइसेंस) और हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाना न भूलें। एडमिट कार्ड में दर्ज रिपोर्टिंग समय से कम से कम 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। इसके साथ ही उम्मीदवार ध्यान रखें की परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस और किसी भी प्रकार की किताब या कॉपी ले जाना सख्त मना है। अगर आप परीक्षा से बाहर नहीं होना चाहते हैं तो इस बातों का खास ध्यान रखें।
