वायरल न्यूज़

Video: मंदिर में चल रही थी हनुमान जी की आरती, भगवान खुद चले आए भोग ग्रहण करने

सोशल मीडिया पर एक वीडियो आजकल खूब शेयर किया जा रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक हनुमान मंदिर में आरती के दौरान एक बंदर आता है और वह हनुमान जी की मूर्ति के पास खड़ा हो जाता है। थोड़ी देर बाद वह भक्तों द्वारा हनुमान जी को लगाए गए भोग को ग्रहण करते दिखता है।

Image

मंदिर का नजारा (Instagram/@studentgyaan)

हमारे देश में आस्था और चमत्कारों की कहानियां अक्सर सुनाई जाती हैं। लेकिन इस बार आस्था से जुड़ी कोई कहानी नहीं बल्कि एक सच्ची घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक हनुमान मंदिर में आरती के दौरान एक बंदर हनुमान जी की मूर्ति के पास खुद चला आया और भक्तों द्वारा चढ़ाया गया प्रसाद खाने लगा। वीडियो को लेकर लोगों का दावा है कि बंदर कोई और नहीं बल्कि स्वयं भगवान हनुमान हैं। जो भक्तों द्वारा लगाए गए भोग को ग्रहण करने के लिए प्रकट हुए हैं।

आरती के वक्त मंदिर के परिसर में आया बंदर

इस हैरतभरी घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो किसी हनुमान मंदिर का लग रहा है। जहां मंदिर में भक्तों की भीड़ भगवान बजरंगबली की आरती और पूजा करते दिख रही है। पूजा के दौरान ही एक बंदर कहीं से चलकर आया और भगवान की मूर्ति के पास आकर बैठ गया। इसके बाद वह भगवान को भोग लगाए हुए लड्डू को उठाकर खाने लगा। जब भक्त अपनी भक्ति में लीन थे तभी यह रोचक घटना घटी। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि अभी नहीं हुई है। टाइम्स नाउ नवभारत इस तरह के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है।

लोगों ने बताई भक्तों पर भगवान हनुमान की अद्भुत कृपा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, वीडियो पर कई लोगों के भक्तिमय कमेंट्स भी देखने को मिले। लोगों ने इसे भगवान हनुमान की अद्भुत महिमा बताते हुए कमेंट के जरिए अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कई यूजर्स ने लिखा, "हनुमान जी आज भी अपने भक्तों के बीच हैं, यह उनकी कृपा का जीवंत प्रमाण है।" वहीं, वीडियो का कमेंट सेक्शन जय श्री राम और जय बजरंग बली के जयकारों से भरा हुआ है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article