वायरल न्यूज़

VIDEO: रामलीला में रावण बने कलाकार पर फेंकी चप्पल, क्रोध में आए लंकेश ने कही ऐसी बात कि सुनने वाले हो गए लोटपोट

रामलीला की रिहर्सल के दौरान रावण का किरदार निभा रहे कलाकार को किसी ने चप्पल मार दी। गुस्से में कलाकार ने जो बोला उसे सुनकर लोगों की हंसी छूट गई। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।

Image

रावण का मजेदार VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल (X/@Brijeshyadav38)

दशहरे का त्योहार आते ही देशभर में रामलीला की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। जगह-जगह कलाकार भगवान राम, लक्ष्मण और रावण जैसे किरदार निभाते नजर आते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर रामलीला से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और हैरानी भी जता रहे हैं। वीडियो में रावण का किरदार निभा रहे एक कलाकार को अचानक दर्शकों की भीड़ से फेंकी गई चप्पल लग जाती है। इसके बाद लंकेश का गुस्सा देखने लायक होता है।

रिहर्सल के बीच अचानक आकर लगी चप्पल

वायरल वीडियो (Viral Video) में रामलीला के लिए कलाकार रिहर्सल करते दिखाई देते हैं। रावण का किरदार निभा रहा कलाकार अपने पूरे रौब के साथ डायलॉग बोल रहा होता है। तभी अचानक सामने की ओर से एक चप्पल उड़कर आती है और सीधे रावण को लग जाती है। इस घटना से वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं। रावण का किरदार निभा रहा कलाकार भी अपना डायलॉग रोक देता है। इसके बाद वह गुस्से में इधर-उधर देखने लगता है कि आखिर चप्पल किसने फेंकी है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

'सैनिकों, पकड़कर लाओ उस दुष्ट को'

चप्पल लगने के बाद कलाकार का गुस्सा बढ़ जाता है। वह अपने किरदार से बाहर आकर नाराजगी जताने लगता है। वीडियो (Video) में वह रावण के अंदाज में वहां मौजूद सैनिकों से चप्पल फेंकने वाले को पकड़कर लाने के लिए कहता है। वीडियो (Video) में आगे रावण बने कलाकार को गुस्से में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'हम रावण हैं, कोई सड़क छाप चोर-उच्चके नहीं!' रावण का यह गुस्से से भरा मजेदार पल सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाए। जिसके बाद कलाकार के गुस्से और उसके डायलॉग के इस अंदाज को देखकर कई यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं देने लगे।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद यूजर्स तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग रावण के डायलॉग पर हंस रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि किसी कलाकार के साथ इस तरह की हरकत करना गलत है। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि रावण की भी अपनी अलग पहचान है और उसके साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिए। वहीं, कई लोगों ने चप्पल फेंकने वाले शख्स की हरकत पर सवाल उठाए हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article