शहर

Noida Traffic: दशहरे पर नोएडा में चरमराई यातायात व्यवस्था, 3 किलोमीटर तक लगी गाड़ियों की कतारें

Noida Traffic: दशहरे के मौके पर नोएडा की पूरी यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक तकरीबन 3 किलोमीटर के स्ट्रेच में भारी जाम लगा हुआ है। सैकड़ों गाड़ियों की कतारें लगी हुई है।

Image

3 किलोमीटर लंबी गाड़ियों की कतारें

Photo : Times Now Digital

Noida Traffic: विजयादशमी के पर्व पर उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई। त्योहार के उल्लास और खरीदारी के बीच सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव बढ़ने के कारण नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा तक जगह-जगह भीषण जाम लग गया है। स्थिति इतनी बेकाबू हो गई कि यातायात विभाग के भी हाथ-पांव फूलते नजर आए।

एक मूर्ति गोल चक्कर से गौर सिटी मॉल तक रेंगते नजर आए वाहन

मिली जानकारी के अनुसार, एक मूर्ति गोल चक्कर से लेकर गौर सिटी मॉल तक के मार्ग पर सबसे बुरा हाल देखने को मिला है। इस मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया, जिसके चलते सड़क पर 3 किलोमीटर लंबी गाड़ियों की कतारें लग गईं। लंबी छुट्टियों, त्योहार के चलते बाजारों में उमड़ी भीड़ और जगह-जगह रावण दहन कार्यक्रमों के कारण शहर की सड़कों पर वाहनों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस भीषण जाम में सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जाम खुलवाने में जुटी ट्रैफिक पुलिस

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यातायात विभाग और स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई। जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने तथा जाम खुलवाने के कड़े प्रयास शुरू किए। पुलिस बल लगातार वाहनों को निकलवाने और रूट को स्पष्ट करने में जुटा हुआ है ताकि लोगों को इस विकट जाम से राहत दिलाई जा सके।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!