वायरल न्यूज़

VIDEO: किचन में लगी आग, महिला घबराई तो डिलीवरी बॉय ने अपनी सूझबूझ से टाल दी बड़ी मुसीबत

एक महिला के घर की रसोई में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंचे डिलीवरी बॉय ने सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने में मदद की। घटना का CCTV वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है।

Image

डिलीवरी बॉय की बहादुरी से टल गई अनहोनी (X/@rameshofficial0)

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक घर के किचन में अचानक आग लग जाती है। ऐसे में घर पर मौजूद महिला घबरा जाती है। मगर गनीमत रही कि उस वक्त महिला के यहां घर पर एक डिलिवरी बॉय भी मौजूद था, जिसमें घटना के तुरंत बाद मामले को अपनी सूझबूझ से संभाल लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करने वाले @rameshofficial0 नामक अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

किचन में अचानक भड़क उठीं आग की लपटें

वायरल वीडियो (Viral Video) को लेकर कैप्शन में घटना से जुड़ी कुछ जानकारी भी दी गई है। जिसमें बताया जा रहा है कि एक डॉक्टर के घर की रसोई में अचानक आग लग गई। इस दौरान वहां पहुंचे एक डिलीवरी बॉय ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से आग बुझाने में मदद की और एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। इस घटना से जुड़ा CCTV फुटेज डॉक्टर शिवांगी जोशी ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला घर के दरवाजे के पास खड़ी होकर डिलिवरी बॉय से बात कर रही है। तभी रसोई में अचानक आग लग जाती है। आग देखकर डॉक्टर घबरा जाती हैं। इसी बीच वहां एक डिलीवरी बॉय पहुंचता है। वह शायद अपना काम पूरा करने आया था, लेकिन हालात देखकर उसने जो किया, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

डिलीवरी बॉय ने दिखाई गजब की हिम्मत

किचन में आग की लपटें देखकर डिलीवरी बॉय वहां से भागा नहीं, बल्कि उसने आग पर काबू पाने की कोशिश की। उसने अपनी सूझबूझ से उसने आग बुझाने में मदद की। उसकी इस फुर्ती की वजह से हालात और भी ज्यादा बिगड़ने से बच गए। सोचिए, वह शख्स वहां सिर्फ डिलीवरी देने आया था। उसे शायद अंदाजा भी नहीं होगा कि कुछ ही पलों में उसे ऐसी मुश्किल परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा लेकिन संकट की घड़ी में उसने जिस तरह से कदम उठाया, वह काबिल-ए-तारीफ है।

सोशल मीडिया पर हो रही बहादुरी की तारीफ

इस घटना का वीडियो (Video) सामने आने के बाद लोग डिलीवरी बॉय की तारीफ कर रहे हैं। कई लोग उसे असली हीरो बता रहे हैं। आमतौर पर डिलीवरी करने वाले लोगों को हम अपना सामान पहुंचाने वाले कर्मचारी के तौर पर देखते हैं, लेकिन यह घटना दिखाती है कि मुश्किल समय में कोई भी व्यक्ति दूसरों के लिए मददगार साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article