वायरल न्यूज़

Viral Video: शादी के रस्म के दौरान मंडप पर ही दुल्हन को आई नींद, फिर जो हुआ...वीडियो देख लोट पोट हुए लोग

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 11, 2023, 09:44 AM IST

शादियों का सीजन भले ही खत्म हो गया हो लेकिन शादी से जुड़े मजेदार वीडियोज अब भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शादी हर दुल्हा-दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। इसे खास बनाने के लिए लोग कई महीने पहले से तैयारियों में जुट जाते हैं। शादी की तैयारियों में थकावट भी बहुत ज्यादा होती है। कई बार थकावट इतनी ज्यादा हो जाती है कि लोग खुद की शादी में झपकी लेते दिखते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई लोट पोट हो रहा है।

Image

शादी के रस्म के दौरान मंडप पर ही दुल्हन को आई नींद (Source:Instagram)

शादियों का सीजन भले ही खत्म हो गया हो लेकिन शादी से जुड़े मजेदार वीडियोज अब भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शादी हर दुल्हा-दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। इसे खास बनाने के लिए लोग कई महीने पहले से तैयारियों में जुट जाते हैं। शादी की तैयारियों में थकावट भी बहुत ज्यादा होती है। कई बार थकावट इतनी ज्यादा हो जाती है कि लोग खुद की शादी में झपकी लेते दिखते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई लोट पोट हो रहा है।

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है एक मंडप में पंडित जी मंत्र पढ़ रहे हैं और दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हुए हैं। शादी की भागदौड़ में दुल्हन इतनी ज्यादा थकी हुई है कि दुल्हन को रस्म के दौरान ही मंडप पर नींद आने लगती है और वह मंडप पर ही झपकी लेने लगती है। थोड़ी ही देर बाद दूल्हा उसको हल्के से हाथ मारता है और दुल्हन अचानक से उठ जाती है। यह क्यूट वीडियो देख आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। दुल्हान के लुक की बात करें तो दुल्हन ने लाल रंग का लहंगा पहना है और ऊपर सफेद रंग का शॉल ओढ़ रखी है।

वायरल हो रही इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mahesh photography vizag नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर 4.8 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और करोड़ों लोग इसे देख चुके हैं। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि शादी के दौरान निभाई जाने वाली रस्म इंसान को थका देती है। वहीं ज्यादातर का कहना है कि नींद सबसे ज्यादा जरूरी है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article