Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें किसी ट्रेन के सामने अचानक कोई जानवर आ जाता है। इस दौरान कई बार ड्राइवर चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता है और जानवर की ट्रेन से लड़कर या कटकर जान चली जाती है। सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फुल स्पीड ट्रेन के सामने अचानक से एक गाय आ जाती है।
वीडियो देखकर करेंगे सलाम
वायरल वीडियो देखकर आपको लगेगा कि शायद अब गाय की जान बचने वाली नहीं है और ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो जाएगी। हालांकि, वीडियो में इसके आगे बहुत कुछ होने वाला है। आप इस वीडियो में दिखने वाली इंसानियत को सलाम करेंगे। वीडियो में जहां एक तरफ आप ड्राइवर की सतर्कता तो देखेंगे ही, वहीं नीचे मौजूद लोगों की इंसानियत भी देख पाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक गाय पटरी पर दौड़ रही है। इसी दिशा में ट्रेन भी आ रही है। आप सुन पाएंगे कि गाय को ट्रेन के सामने देख ड्राइवर लगातार हॉर्न बजा रहा होता है। हालांकि, डर और घबराहट की वजह से गाय को कुछ समझ आ रहा होता है। इसी बीच नीचे कुछ लोग नजर आते हैं। वह जोर-जोर से चिल्लाकर गाय को दिशा दिखाते हैं। वहीं आप देख पाएंगे कि ड्राइवर भी ट्रेन की रफ्तार कम कर देता है। इससे आखिरकार गाय की जान बच जाती है। वीडियो को एक्स पर @danishrmr नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
