वायरल न्यूज़

Shocking Video: हाथी को यूं ही नहीं कहते जंगल का सबसे बलशाली जानवर, गुस्से में खिलौने की तरह पलट दी मिनी ट्रक

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक हाथी सड़क के किनारे गुस्से से भरा नजर आ रहा है। इसके बाद वह एक मिनी ट्रक को पलट देता है। जिसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। इस वीडियो में हाथी की ताकत देख जंगल के अन्य जानवरों की हालत भी असामान्य हो जाएगी।

Image

हाथी का गुस्सा (फोटो साभार- एक्स)

Viral Video: हाथी को जंगल का सबसे बलशाली जानवर माना जाता है। इसकी बानगी सोशल मीडिया पर समय-समय पर देखने को मिल जाती है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक हाथी के गुस्से का वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। इस वीडियो में हाथी की ताकत देख जंगल के अन्य जानवरों की हालत भी असामान्य हो जाएगी। वीडियो में गुस्साया हाथी मिनी ट्रक को पलटते देखा जा सकता है।

हाथी का गुस्सा देखकर हालत हो जाएगी खराब

वीडियो को रिटायर्ड भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक संदेश दिया है, जिसे पढ़कर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। उनका यह संदेश एक गंभीर मुद्दे की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक हाथी सड़क के किनारे गुस्से से भरा नजर आ रहा है। इसके बाद वह एक मिनी ट्रक को पलट देता है। देखें वीडियो-

हाथी की यह ताकत दूर खड़े लोग देख रहे हैं। कई लोगों की इस दृश्य को देखकर हालत खराब हो रही है। वहीं कुछ लोग इस डरावने नजारे को अपने कैमरे में कैद करते दिख रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने लिखा, 'जंगल की ओर से चेतावनी.. हाथी मिनी ट्रक को पलटकर न केवल अपनी ताकत दिखा रहा है, बल्कि बता रहा है कि वह कितने तनाव में है। वन्यजीव कोई मनोरंजन का साधन नहीं है। उन्हें जगह और सम्मान चाहिए। दूर रहें.. सुरक्षित रहें.. और उन्हें जंगल में खुला छोड़ दें।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article