वायरल न्यूज़

Video: शादी में डांस कर रहे थे लोग तभी आवारा सांड ने कर दिया हमला, देखते ही देखते तहस-नहस कर दी पार्टी

Bull Attack Video: आप देख सकते हैं कि म्यूजिक की धुन पर लोग नाच रहे होते हैं। ऐसा लग रहा है कि सांड को यह सब पसंद नहीं आता है। इसके बाद सांड नाच रहे लोगों के ऊपर उछल-कूद करने लगता है।

Image

सांड का हमला (एक्स)

Bull Attack Video: सोशल मीडिया पर अजब-गजब और मजेदार वीडियो की भरमार लगी पड़ी है। हर दिन इंटरनेट पर दर्जनों वीडियो अपलोड और शेयर किए जाते हैं, जिसे देखते ही लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। आपने अपने आस-पास आवारा सांडों को भी देखा होगा। कई बार आवारा सांड बेमतलब की बातों पर भी भड़क जाते हैं। इसके बाद वह अचानक ही लोगों पर हमला कर देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सांड के हमले का वीडियो वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग किसी शादी पार्टी में डांस कर रहे होते हैं। इसी बीच वहां पर एक आवारा सांड आ जाता है। पहले तो लोग सांड को अनदेखा करते हैं और अपने काम में मस्त रहते हैं। आप देख सकते हैं कि म्यूजिक की धुन पर लोग नाच रहे होते हैं। ऐसा लग रहा है कि सांड को यह सब पसंद नहीं आता है। इसके बाद सांड नाच रहे लोगों के ऊपर उछल-कूद करने लगता है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि सांड देखते ही देखते पूरी पार्टी को तहस-नहस कर देता है। वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि सांड साइज में काफी बड़ा था। अगर उसके उछलने से किसी को चोट आई होगी तो वह काफी ज्यादा गंभीर होगी। वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article