वायरल न्यूज़

VIDEO: ई-रिक्शे की छत पर खड़े होकर डांस कर रहा था लड़का, तभी ड्राइवर ने बढ़ा दी गाड़ी, फिर जो हुआ..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 30, 2024, 02:48 PM IST

Viral Video: युवक 'जीत' फिल्म का पॉपुलर सॉन्ग 'नजर के तीर हटा' गाने पर कमर मटका-मटकाकर डांस कर रहा है। जब युवक डांस कर रहा था, तब ड्राइवर ई-रिक्शे को आगे बढ़ा देता है।

Image

शॉकिंग स्टंट (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ खतरनाक वायरल होता है। इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आपने देखा होगा कि आजकल लोग इंटरनेट पर वायरल होने के चक्कर में कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस चक्कर में कई लोग अपनी जान भी जोखिम में डाल लेते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक ई-रिक्शे की छत पर चढ़कर डांस कर रहा होता है।

वीडियो देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक 'जीत' फिल्म का पॉपुलर सॉन्ग 'नजर के तीर हटा' गाने पर कमर मटका-मटकाकर डांस कर रहा है। इस दौरान वह कैमरे की तरफ भी देखता नजर आ रहा है। ऐसा लगता है कि वह जानबूझकर ई-रिक्शे पर चढ़कर डांस करते हुए रील्स बनवा रहा है। यहां तक तो सब कुछ सही था। हालांकि, इसके बाद जो होता है। उसने युवक की जान हलक में ला दी। आप देख सकते हैं कि जब युवक डांस कर रहा था, तब ड्राइवर ई-रिक्शे को आगे बढ़ा देता है। देखें वीडियो-

जैसे ही ड्राइवर रिक्शे को आगे बढ़ाता है, वैसे ही युवक नीचे गिरने लगता है। आप देख सकते हैं कि जिस तरह युवक नीचे गिरता नजर आता है, ऐसा लगता है कि उसे बहुत ही गंभीर चोट लगी होगी। हालांकि, वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है तो यह पता नहीं चल पाता है कि उसे कितनी गहरी चोट लगी होगी। वीडियो को babusingh7160 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कई लोग युवक को अपने निशाने पर ले रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article